World Cup 2023 : टीम इंडिया की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत, पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई
क्रिकेट विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की है। इस मौके पर क्रिकेट प्रशंसकों से साथ कई दिग्गजों ने टीम इंडिया को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस जीत में टीम के हर खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह जीत वाकई शानदार है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुकाबले को अद्भुत बताया। वहीं हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैच बेहद अच्छा रहा और सभी टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन का आनंद लिया।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की है। ये वर्ल्ड कप में भारत की लगातार पांचवी जीत है। जिसके बाद अब भारत ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड टीम ने भारत के सामने 273 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसमें डेरेल मिचेल की सेंचुरी की योगदान बेहद अहम रहा। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली के 95 रन की बदौलत टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट गंवाकर जीत दर्ज की। ऐसे में भारत की वर्ल्ड कप की जीतने की उम्मीदें बढ़ गईं हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन को लेकर पीएम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भारतीय के खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई! यह एक शानदार टीम प्रयास था जिसमें पूरी टीम ने योगदान दिया। मैदान पर समर्पण और कौशल अनुकरणीय था।"
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, "क्या आश्चर्यजनक जीत है!! न्यूजीलैंड के खिलाफ आज विश्व कप मैच जीतने के लिए हमारी क्रिकेट टीम को जोरदार तालियाँ। विराट कोहली को साधुवाद...उनके शानदार प्रदर्शन के कारण यह गौरव प्राप्त हुआ। भारत अब विश्वकप जीतने की ओर आगे बढ़ रहा है, देश आपके साथ खड़ा है।"
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "टीम इंडिया द्वारा आज खेला गया यह एक अद्भुत मैच था...बधाई हो...।" वहीं हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मुकाबले को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा, "यह एक अद्भुत मैच था। मैं भारतीय टीम को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं। सभी ने इसका आनंद लिया।"












Click it and Unblock the Notifications