World Cup 2023: इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया का फ़ाइनल मुकाबले का मुफ्त में लें मोबाइल पर Live मज़ा
World Cup 2023 Final Match: नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद, गुजरात) में 19 नवंबर को क्रिकेट वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुकाबला होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों की कतार लगनी शुरू हो गई है। स्टेडियम के अंदर जाकर अगर आपको मैच देखने के लिए टिकट नहीं मिला है तो परेशान नहीं होने की ज़रूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल पर भी मुफ्त में लाइव क्रिकेट का मज़ा ले सकते हैं।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले के लिए दोपहर 1:30 बजे टॉस किया जाएगा। वहीं 2:00 बजे से फ़ाइनल मैच का दंगल शुरू हो जाएगा। मैच के दंगल का लाइव स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग भाषाओं में दिखाया जाएगा। इसके अलावा फ्री डिश और डीडी स्पोर्ट्स पर भी दर्शक मुफ्त में लाइव मैच का लुत्फ़ उठा सकेंगे।

मोबाइल पर डिजनी+हॉटस्टार एप्प पर लाग-इन कर, आप मुफ्त में (बिना किसी सब्सक्रिप्शन चार्ज) वर्ल्ड कप 2023 के फ़ाइनल मुकाबले का मज़ा ले सकते हैं। ग़ौरतलब है कि आप अगर टीवी या लैपटॉप पर डिजनी+हॉटस्टार एप्प फाइनल मुकाबला देखना चाहेंगे तो उसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
वर्ल्डकप क्रिकेट का फ़ाइनल मुकाबला देखने के लिए पीएम मोदी, एंथनी अल्बानीस (ऑस्ट्रेलिया के पीएम), अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) और मुकेश अंबानी सहित कई नामचीन हस्ती नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद, गुजरात) पहुंच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications