World Athletics Championships: मेडल से चूकीं भारत की स्‍टार जेवलिन थ्रोअर अन्नु रानी, सातवें स्थान पर रहीं

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की स्‍टार जेवलिन थ्रोअर अन्नु रानी मेडल जीतने से चूक गईं।

नई दिल्ली, 23 जुलाई: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की स्‍टार जेवलिन थ्रोअर अन्नु रानी मेडल जीतने से चूक गईं। भाला फेंक के फाइनल में 61.12 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ वह 7वें स्थान पर रहीं। जेवलिन थ्रो में लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रतिस्पर्धा करते हुए अन्नू ने अपने दूसरे प्रयास में दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन उनके अन्य पांच थ्रो 60 मीटर की दूरी को पार नहीं कर सके। अन्नू ने अपने पहले प्रयास में भाले को 56.18 मीटर, दूसरे में 61.12 मीटर, तीसरे में 59.27 मीटर, चौथे में 58.14 मीटर, पांचवें में 59.98 मीटर और छठे में 58.70 मीटर दूर फेंका।

Annu Rani

केल्सी-ली बार्बर ने जीता गोल्ड
अन्नू का सत्र और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63.82 मीटर (राष्ट्रीय रिकॉर्ड) है। अन्नु इस स्पर्धा में अगर अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड को हासिल करतीं तो उन्हें पदक मिल जाता लेकिन उन्होंने यहां अपने पूरे अभियान के दौरान संघर्ष किया। उन्होंने 59.60 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफिकेशन दौर में आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह पक्की की थी। पिछली बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की केल्सी-ली बार्बर ने 66.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

कारा विंगर ने जीता सिल्वर
अमेरिका की कारा विंगर ने अंतिम प्रयास में 64.05 मीटर की दूरी के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, वहीं जापान की हारुका कितागुची ने 63.27 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। ओलंपिक चैंपियन चीन की शियिंग लिउ 63.25 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चौथे स्थान पर रहीं। वह 2019 में दोहा में पिछली विश्व चैंपियनशिप में 61.12 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ फाइनल में आठवें स्थान पर रही थीं। लंदन 2017 में वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+