विनेश फोगाट को न्याय दिलाने मैदान में उतरे हरीश साल्वे, आज होगी CSA में सुनवाई

Vinesh Phogat: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालिफाई कर दिया गया। 50 किलोग्राम फ्री स्टाइल कैटेगरी में उनका वजन 100 ग्राम अधिक होने की वजह से उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया,जिसके चलते वह ओलंपिक मेडल जीतने से चूक गईं।

लेकिन अब यह मामला कोर्ट पहुंच गया है। भारतीय ओलंपिक संघ ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्पिटरेशन फॉर स्पोर्ट यानि खेल पंचाट का दरवाजा खटखटाया है। यहां भारत की ओर से विनेश फोगाट की पैरवी देश के दिग्गज वकील हरीश साल्वे करेंगे।

vinesh phogat

हरीश साल्वे देश के दिग्गज वकील हैं और कई अंतरराष्ट्रीय मामलों में पहले भी सफलतापूर्वक भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लिहाजा उनका अनुभव इस मामले में भारत के लिए काफी अहम होने वाला है।

हरीश साल्वे देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि वह सीएएस में भारतीय ओलंपिक संघ की पैरवी करेंगे। इस मामले की सुनवाई पेरिस के समय के अनुसार आज सुबह 9 बजे, भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12.30 बजे होगी।

पेरिस ओलंपिक के फाइनल में अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगट ने गुरुवार को कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी। एक्स पर एक भावुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, माँ कुश्ती मुझसे जीत गई, मैं हार गई। मुझे माफ़ कर दो, तुम्हारा सपना और मेरी हिम्मत टूट गई। अब मुझमें और ताकत नहीं है। अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं हमेशा आप सभी की माफी के लिए ऋणी रहूंगी।

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने फोगाट के संन्यास के ऐलान के बाद उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा जल्दबाजी में की गई लगती है। उन्हें भारत लौटने पर अपने परिवार, महासंघ और अन्य खेल अधिकारियों के साथ अपने संन्यास पर चर्चा करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+