UP में फिर लगेगा खिलाड़ियों का मेला, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स यूपी के कार्यक्रम की हुई घोषणा, जानें डिटेल
केआईयूजी उत्तर प्रदेश (KIUG UP) में देश भर के विभिन्न संस्थानों से लगभग 4,000 एथलीट शामिल होंगे। अंडर-27 कैटेगरी में 21 प्रकार के खेलों में सभी एथलीट्स पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। 25 मई से खेलों की शुरुआत होगी।

Khelo India University Games: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) के खेल और युवा मामले विभाग ने आज खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) उत्तर प्रदेश के तीसरे संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तरह 25 मई, 2023 को लखनऊ में उद्घाटन समारोह के साथ खेलों की ऑफिशियल शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम का समापन 3 जून को वाराणसी में होगा।
देशभर से शामिल होंगे लगभग 4 हजार एथलीट
केआईयूजी उत्तर प्रदेश 2023 (KIUG UP) में देश भर के विभिन्न संस्थानों से लगभग 4,000 एथलीट शामिल होंगे। अंडर-27 कैटेगरी में 21 प्रकार के खेलों में सभी एथलीट्स पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
लखनऊ, वाराणसी, नोएडा और गोरखपुर में होगा खेलों का आयोजन
दरअसल, इस कार्यक्रम के तहत 12 दिवसीय खेलों का आयोजन लखनऊ (Lucknow) के अलावा- वाराणसी (Varanasi), नोएडा (Noida) और गोरखपुर (Gorakhpur) में किया जाएगा। हालांकि, शूटिंग प्रतियोगिता (Shooting competition ) का आयोजन दिल्ली (Delhi) में होगा, जबकि कबड्डी प्रतियोगिता (Kabaddi competition ) 23 मई से नोएडा में शुरू होगी।
24 मई से राज्य के कुछ अन्य शहरों में भी होगी शुरुआत
इसके अलावा कुछ अन्य खेलों की शुरुआत 24 मई से राज्य के अलग-अलग शहरों में की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, नवनीत सहगल ने कहा कि, 'हम खेलो इंडिया अभियान को मिल रहे बढ़ावे से काफी खुश हैं और पूरे देश से उत्तर प्रदेश में आने वाले एथलीट्स का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।












Click it and Unblock the Notifications