Shotgun World Cup: शॉटगन विश्व कप में भारत का जलवा, मैराज अहमद खान और गनीमत सेखों ने जीता स्वर्ण पदक
भारत के अनुभवी निशानेबाज मैराज अहमद खान और युवा गनीमत सेखों ने आईएसएसएफ विश्व कप में स्कीट मिश्रित टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया है। मैराज ने कहा कि, जब मैंने शुरुआत की तो मैं बहुत आश्वस्त था।

Shotgun World Cup: मिस्र के काहिरा में खेले जा रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप शॉटगन में मैराज अहमद खान और युवा गनेमत सेखों ने स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया है। इसके साथ ही इंडिया को विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला पदक मिल गया है। भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक मैच में मैक्सिकन लुइस राउल गैलार्डो ओलिवरोस और गैब्रिएला रोड्रिगेज को 6-0 से हरा दिया।
क्वालीफिकेशन राउंड में मैराज ने किया 75 में से 74 का शानदार प्रदर्शन
दरअसल, इटली (Italy) ने दो बार की विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता सिमोना स्कोशेट्टी और रियो ओलंपिक चैंपियन गेब्रियल रॉसेटी की अपनी जोड़ी के माध्यम से कांस्य पदक जीता है। पांचवां आईएसएसएफ (ISSF) पदक जीतने वाले मैराज ने 30-टीमों के क्वालीफिकेशन राउंड में 75 में से 74 अंक के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
भारतीय जोड़ी ने किया 150 में से 143 का स्कोर
इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने मिलकर 150 में से 143 अंक का स्कोर हासिल किया, और शूटआफ में मैक्सिको को 4. 3 से हराकर शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहुंचे। निर्णायक दौर में मैराज ने 2.0 की बढत दिलाई। दूसरी सीरिज में भी उन्होंने परफेक्ट 4 स्कोर किया। आखिरी सीरिज में मैराज के दो निशाने चूके और गनेमत सेखों का एक चूका, जबकि मैक्सिको की जोड़ी के चारों निशाने चूक गए। इसके साथ ही भारत ने 4-0 से ड्रॉ किया।
पेरिस ओलंपिक की तैयारी में जुटे हैं मैराज
जीत के बाद आत्मविश्वास से भरे मैराज ने कहा कि, जब मैंने शुरुआत की तो मैं बहुत आश्वस्त था। हमें दिन की शुरुआत से ही पता था कि हम गोल्ड जीतेंगे। हम पेरिस ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications