विंबलडन में पहली बार 'अनसीड' खिलाड़ी ने जीता महिला सिंगल्स फाइनल, जानें क्या होता है ये 'सीड' सिस्टम

Wimbledon 2023 in Hindi: मार्केटा वोंद्रोसोवा (Marketa Vondrousova) ने महिला सिंगल्स फाइनल को जीतने वाली पहली अनसीड (गैरवरीयता प्राप्त) खिलाड़ी बनकर विंबलडन में इतिहास रच दिया है। इससे पहले कोई महिला खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाई थी।

मार्केटा 24 साल की चेक खिलाड़ी हैं; उन्होंने ट्यूनीशियाई प्रतिद्वंद्वी ओन्स जाबेर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर ये कमाल किया है। सवाल ये है कि टेनिस की दुनिया में 'सीडिंग' (Seed System in Tennis) क्या होती है?

 what is this seed system in tennis

जब सीड एक वरीयता को ही बोलते हैं तो क्रिकेट की तरह सीड को रैकिंग क्यों नहीं बोला जाता? सीड और रैंकिंग में क्या फर्क होता है? एक अनसीड खिलाड़ी कौन होता है? इन सब चीजों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

सीड और रैंकिंग में फर्क-

असल में सीड किसी खिलाड़ी की ओवरऑल रैंकिंग ना होकर किसी टूर्नामेंट में मिली रैंकिंग होती है। ये सीड टूर्नामेंट के आयोजक ही तय करते हैं और ये सीड खिलाड़ी की दुनिया में मौजूदा रैंकिंग से ही तय होती है। सीड खिलाड़ी को एक प्रतियोगिता में वरीयता क्रम देने के लिए इस्तेमाल होती है। सीड एक विशिष्ट टूर्नामेंट के लिए टेम्पररी तौर पर मिलती है, जबकि रैंक एक खिलाड़ी की परफॉरमेंस का लॉन्ग-टर्म पैमाना है।

बड़ी सीड को मिलता है फायदा-

जिसकी जितना ज्यादा सीड होगी, उसकी उस प्रतियोगिता में उतनी ही उच्च वरीयता होगी। उच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को टूर्मामेंट में बेस्ट ड्रा (मैच) दिया जाता है, ताकि हाई सीडिड प्लेयर प्रतियोगिता के अंत तक पहुंचे। उच्च वरीय प्लेयर शुरुआत में गैर वरीयता या कम वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंदियों से भिड़ते हुए आसानी से टूर्नामेंट में आगे बढ़ सकते हैं।

ऐसे में किसी गैर वरीय यानी अनसीड खिलाड़ी का आगे बढ़ना और टूर्नामेंट जीत लेना बहुत बड़ी बात है। सीडिंग का उपयोग आमतौर पर बड़े टूर्नामेंटों में किया जाता है, जैसे ग्रैंड स्लैम इवेंट (जैसे विंबलडन, यूएस ओपन, फ्रेंच ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन) और कुछ अन्य प्रतिष्ठित टूर्नामेंट।

ये भी पढ़ें- US Open 2023 में लक्ष्य सेन का शानदार अभियान समाप्त, सेमीफाइनल में मिली हार

कैसे मिलती है ऊंची सीड-

पुरुषों के लिए एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) या महिलाओं के लिए महिला टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) जैसी मान्यता प्राप्त टेनिस गवर्निंग बॉडी से उनकी रैंकिंग के आधार पर दुनिया के टॉप रैंक वाले खिलाड़ियों को आमतौर पर ऊंची सीड से सम्मानित किया जाता है।

क्या है इसका फायदा-

'सीडिंग लैडर' में हाई सीड वाले खिलाड़ियों को शुरुआती दौर में कम रैंक वाले विपक्षियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शुरुआती उलटफेर की संभावना कम हो जाती है। सीडिंग से टूर्नामेंट का उत्साह भी बढ़ जाता है, क्योंकि फैंस और खिलाड़ी प्रतियोगिता के बाद के चरणों में बड़ी रैंक वाले खिलाड़ियों के बीच संभावित मुकाबले की उम्मीद करते हैं।

हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि फिर भी उलटफेर हो सकता है, जैसा की कल यानी 15 जुलाई को विंबलडन के महिला सिंगल्स फाइनल में हुआ। इसलिए मार्केटा वोंद्रोसोवा की उपलब्धि और ज्यादा बढ़ी हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+