US Open 2023 में लक्ष्य सेन का शानदार अभियान समाप्त, सेमीफाइनल में मिली हार

भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) शनिवार को सेमीफाइनल में हार के बाद यूएस ओपन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

कॉमनवेल्थ खेलों के चैंपियन सेन ली शिफेंग से एक घंटे और 16 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 17-21, 24-22, 17-21 से हार गए। शिफेंग दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी और ऑल-इंग्लैंड चैंपियन हैं।

US Open 2023: Lakshya Sen

सेन की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और वह पहले गेम केवल चार अंकों के करीबी अंतर से हार गए। उन्होंने दूसरे गेम में वापसी की और खुद को गेम में बनाए रखा। इन दो खेलों के बाद तीसरा गेम रोचक हो गया।

तीसरे गेम में भारतीय शटलर ने बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन वह प्रतिद्वंदी को मात देने के लिए नाकाफी था। सेन द्वारा लड़ी गई लड़ाई के बावजूद शिफेंग ने मैच जीता।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका और पाकिस्तान ने शुरू किया अपना वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 का अभियान

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने ट्वीट किया, "लक्ष्य सेन के लिए यूएस ओपन में एक शानदार अभियान समाप्त हो गया है। इस सप्ताह काफी पॉजिटिव चीजें हुई हैं। चैम्पियन आप ऐसा ही प्रदर्शन करते रहें।

ध्यान देने वाली बात यह है, सेन ने हाल ही में 9 जुलाई को कनाडा ओपन में पुरुष सिंगल प्रतियोगिता के फाइनल में शिफेंग को दो सीधे गेमों में 21-18, 22-20 से हराकर अपना चौथा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता था। इससे पहले वे डच ओपन, सारलोरलक्स ओपन (2019) और इंडियन ओपन (2022) जीत चुके हैं।

यूएस ओपन 2023 11 जुलाई को शुरू हुआ था और ये आज यानी रविवार को समाप्त होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+