'एक दिन रोमांच देखने के लिए कहना बंद,' सानिया मिर्ज़ा क्यों हुईं भावुक? खुलेआम कही बड़ी बात

Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा तलाक के बाद अपना जीवन ख़ुशी से जी रही हैं, ऐसा सोशल मीडिया पर उनकी बातों से लगता है। हाल ही में उन्होंने अपनी पुरानी सहेलियों के साथ एक मस्ती वाला डांस वीडियो शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया।

कुछ मौकों पर सानिया मिर्ज़ा भावुक भी नज़र आई हैं, अपने दोस्तों, परिवार से उनको काफी समर्थन मिलता है। सानिया मिर्ज़ा की मुलाक़ात अपनी बहन अनम मिर्ज़ा से हुई हैं। बच्चों के साथ मस्ती वाले कुछ फोटो सामने आए हैं। चिड़ियाघर में बच्चों को लेकर जाने के बाद ये फोटो पोस्ट हुए हैं।

sania mirza

Sania Mirza की बच्चों के साथ मस्ती

खास बात यह है कि सानिया मिर्ज़ा भी अपने बेटे इजहान को लेकर भारत आई हैं और मस्ती कर रही हैं। इस दौरान वह भावुक भी हो गई हैं और अपने इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जो शायद सभी पैरेंट्स के लिए हैं, इसमें उन्होंने बच्चों के बचपन की गतिविधियों को लेकर बात की है।

Sania Mirza ने लिखी गहरी बात

सानिया के पोस्ट में लिखा कि एक दिन ऐसा आएगा जब वे आपसे बाहर खेलने, उनके पीछे दौड़ने, या उनके छोटे-छोटे रोमांच देखने के लिए कहना बंद कर देंगे। इसलिए जब तक वे आपका हाथ थामना चाहते हैं, जब तक वे अपनी छोटी-सी दुनिया आपसे बाँटना चाहते हैं, तब तक हर बार 'हाँ' कहें। क्योंकि ये पल हमेशा के लिए नहीं रहेंगे। सानिया मिर्ज़ा ने बच्चों के साथ समय बिताने के बाद अपने विचार साझा किये हैं। उनको मालूम है कि जब बच्चे बड़े हो जाएंगे, तो ये पल वापस नहीं आएंगे। उनका यह बर्ताव देखने को नहीं मिलेगा, इस तरह उनको पूरी आजादी से जीने दो।

सानिया मिर्ज़ा भारत में अपने परिवार के साथ छुटियाँ बिता रही हैं, बेटे का स्कूल खुलने के बाद शायद वह वापस दुबई लौट जाएंगी। दुबई में वह गोल्डन वीजा के तहत रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+