सानिया मिर्ज़ा का पहला मंगेतर कौन था? क्या शोएब मलिक के लिए तोड़ी टेनिस स्टार ने अपनी सगाई
Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ हुई थी और पिछले साल दोनों के बीच तलाक हो गया। 14 साल तक शादी रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। यह बात आर कोई जानता है कि अब दोनों अलग रहते हैं।
इससे पीछे जाने का प्रयास करते हैं, तो एक और कहानी है, जो शोएब मलिक के आने से पहले की है। दरअसल सानिया मिर्ज़ा की शादी शोएब मलिक से नहीं होने वाली थी। इससे पहले सानिया की सगाई हो गई थी और बाद में यह शादी में तब्दील नहीं होकर टूट गई थी।

यह बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि साल 2009 में सानिया मिर्ज़ा की सगाई हुई थी और छह महीने के बाद रिश्ता टूट गया था। सगाई करने के कुछ माह बाद ही सानिया मिर्ज़ा और उनके मंगेतर को समझ आ गया था कि दोनों एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं, इस वजह से रिश्ता आगे नहीं बढाने का फैसला लिया।
Sania Mirza की सगाई किससे हुई
सानिया का एक्स मंगेतर कोई और नहीं, बल्कि हैदराबाद की प्रसिद्ध बैकरी चैन युनिवर्सल बैकर्स के मालिक रहे आदिल मिर्ज़ा के बेटे सोहराब मिर्ज़ा थे। आदिल और सानिया दोनों की सगाई हुई थी। ऐसा नहीं है कि दोनों नए हों, एक-दूसरे को जानते भी थे। अपने स्कूल के दिनों से ही सानिया और सोहराब एक-दूसरे को जानते थे।
Sania Mirza की कैसे हुई लड़के से मुलाकात
सोहराब ने हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया था। इसी संस्थान में सानिया मिर्ज़ा ने भी शिक्षा पूरी की थी। सानिया और सोहराब की उम्र में एक साल का ही फर्क था। सानिया उनसे एक सातल छोटी थी। दोनों की रिंग सेरेमनी हुई थी और सगाई छह माह तक रही थी। बाद में दोनों अलग हो गए थे।
Sania Mirza का क्यों टूटा 6 माह में रिश्ता
रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय सोहराब ने कहा था कि हमारे बीच मतभेद शुरुआत से ही हो रहे थे। हालांकि तीन पीढ़ियों से हमारे परिवारों में दोस्ती रही है। हम दोनों भी लगभग छह साल से एक-दूसरे को जानते थे। सगाई के बाद हमें एहसास हुआ कि हम एक-दूसरे के लिए ठीक नहीं हैं। सगाई तुरंत नहीं टूटी है, मुझे दिख रहा था कि ऐसा होने वाला है।
बाद में सानिया और शोएब मलिक की मुलाक़ात हुई और दोनों ने एक-दूसरे को डेटकिया और अंततः साल 2010 में शादी हो गई। सानिया और शोएब का बेटा इजहान है, जो दुबई में ही रहता है। सानिया अपने बेटे के साथ रहती हैं और शोएब मलिक तीसरी शादी करके सना जावेद के साथ रहते हैं और उनका तलाक होने की खबर आई थी लेकिन बाद में ये सब अफवाहें साबित हुईं।












Click it and Unblock the Notifications