कार्लोस अल्काराज से उम्र में बड़ी हैं गर्लफ्रेंड, कौन है वो हसीना जिसके प्यार में पागल है यह टेनिस स्टार
Carlos Alcaraz Girlfriend: सबसे कम उम्र में फ्रेंच ओपन का खिताब करने वाले कार्लोस अल्काराज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में ही इस टाइटल को जीतकर हर किसी को हतप्रभ कर दिया। कार्लोस अल्काराज ने कुल तीसरा ग्रैंड स्लेम और पहला फ्रेंच ओपन अपने नाम किया था।
फैन्स के मन में उनके बारे में और ज्यादा जानने की जिज्ञासा रहती है। कार्लोस का परिवार, गर्लफ्रेंड आदि ऐसे सवाल हैं, जिनके बारे में उत्सुकता रहती है। इस सवाल का जवाब यही है कि हाँ, अफवाहों के बाजार को सुना जाए, तो उनकी गर्लफ्रेंड है।

सर्बिया से आने वाले कार्लोस की गर्लफ्रेंड का नाम मारिया गोंजालेज है। मारियस स्पेन से आती हैं, वह भी टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने स्पेनिस मास्टर्स में हिस्सा लिया है। इसके अलावा वह एटीपी चैलेंजर में भी हिस्सा ले चुकी हैं। कार्लोस और मारिया की मुलाक़ात की कहानी भी दिलचस्प है।
खबरों की मानें, तो दोनों की मुलाक़ात एक टेनिस एकेडमी में हुई थी। कार्लोस वहाँ ट्रेनिंग करने के लिए जाया करते थे। खेल के लिए दोनों का प्यार था और इसी वजह से एक दोस्ती भी बन गई, जो समय के साथ और गहरी होती चली गई। टेनिस खेलने के अलावा मारिया पढ़ाई भी करती हैं। स्पेन के मुर्सिया में वह कानून की पढ़ाई करती हैं।
इन्स्टाग्राम पर मारिया सक्रिय रहती हैं, वह अपने बारे में अपडेट्स भी पोस्ट करती रहती हैं। कार्लोस की उम्र अभी 21 साल ही है लेकिन बताया जाता है कि वह काफी समय से मारिया को जानते हैं। दोस्ती प्यार में बदल गई लेकिन आधिकारिक रूप से अभी तक किसी ने कुछ नहीं कहा है।
फैन्स ने कार्लोस के रिलेशनशिप के कयास तब लगाए, जब उन्होंने मारिया के साथ कुछ मधुर पलों की स्टोरी शेयर की। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाजार और ज्यादा गर्म हो गया। मार्लोस से मारिया 3 साल बड़ी हैं, उनकी उम्र फ़िलहाल 24 साल है। दोनों रिलेशनशिप को प्राइवेट रखते हैं लेकिन शेयर किये जाने वाले पलों से फैन्स अंदाजा लगाना शुरू कर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications