आखिर क्यों Rafael Nadal को कहा जाता है लाल बजरी का बादशाह? क्या है इसके पीछे की कहानी
Rafael Nadal King Of Clay: 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने संन्यास की घोषणा कर दी है। 10 अक्तूबर यानी गुरुवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भावुक अंदाज में संन्यास का ऐलान किया। इस घोषणा के साथ ही उनके शानदार करियर का अंत भी हो गया। 14 फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले राफेल नडाल लाल बजरी का बादशाह भी कहा जाता है।
नडाल को क्यों कहा जाता है लाल बजरी का बादशाह?
लेकिन क्या आप जानते हैं राफेल नडाल को लाल बजरी का बादशाह क्यों कहा जाता है? दरअसल, इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। राफेल नडाल का रिकॉर्ड लाल बजरी पर धमाकेदार रहा है। फ्रेंच ओपन लाल बजरी पर खेला जाता है और राफेल नडाल ने अपने करियर में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन में जीते हैं। यही वजह है कि उन्हें लाल बजरी का बादशाह कहकर पुकारा जाता है।

शानदार रहा है करियर
राफेल नडाल ने अपने शानदार करियर में कुल 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। उनकी उपलब्धियां इन प्रमुख जीतों से आगे बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाती हैं, जिसमें 92 एटीपी स्तर के एकल खिताब शामिल हैं। इनमें से उन्होंने 36 मास्टर्स खिताब जीते हैं, जो कोर्ट पर उनके प्रदर्शन को और भी बेहतर बनाते हैं। नडाल की प्रतिभा सिर्फ़ एटीपी सर्किट तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी जीता है।
17 साल में 22 ग्रैंड स्लैम
राफेल नडाल ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम साल 2005 में जीता था, तब से लेकर अब तक के 17 साल में 22 ग्रैंड स्लैम तक पहुंचने का उनका सफर सराहनीय रहा है। साल 2022 के दौरान ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी बने। राफेल नडाल के संन्यास के बाद से फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार नडाल को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications