US Open जीतते ही Carlos Alcaraz पर करोड़ों की बारिश, सिनर भी हुए मालामाल, प्राइज मनी का हुआ खुलासा
US Open final prize money: न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में कार्लोस अल्काराज (Carlos Alcaraz) और जानिक सिनर (Jannik Sinner ) के बीच फाइनल मैच खेला गया। यूएस ओपन 2025 फाइनल ने इतिहास भी रच दिया। इस बार टूर्नामेंट ने इनामी राशि के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। पिछली बार की तुलना में इस बार खिलाड़ियों को प्राइज मनी अधिक दिए गए हैं।
आखिर कितनी मिली प्राइज मनी (US Open final prize money)
संयुक्त राज्य टेनिस संघ (USTA) ने घोषणा की कि इस साल कुल 90 मिलियन डॉलर (लगभग 750 करोड़ रुपये) का प्राइज मनी पूल रखा गया है। यह 2024 की तुलना में 20% ज्यादा है, जब इनामी राशि 75 मिलियन डॉलर थी। सबसे खास बात यह रही कि पुरुष और महिला सिंगल्स चैंपियन को 5-5 मिलियन डॉलर (करीब 42 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। यह 2024 की तुलना में 39% की बढ़ोतरी है, जब विजेता को 3.6 मिलियन डॉलर मिले थे।

इनामी राशि में बढ़ोतरी की हुई थी मांग
यूएस ओपन 2025 की इनामी राशि में हुई यह रिकॉर्ड बढ़ोतरी अचानक नहीं की गई है। दरअसल, हाल ही में दुनिया के टॉप रैंक टेनिस खिलाड़ियों ने चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन के आयोजकों को एक पत्र भेजा था। इस पत्र में खिलाड़ियों ने साफ तौर पर कहा था कि टूर्नामेंट से होने वाली कमाई के मुकाबले इनामी राशि काफी कम है।
खिलाड़ियों को मिली ये भी सुविधाएं
आयोजन समिति ने सिर्फ इनामी राशि ही नहीं बढ़ाई, बल्कि खिलाड़ियों की सुविधाओं पर भी खास ध्यान दिया। खिलाड़ियों को इस बार:
1,000 डॉलर का ट्रैवल स्टाइपेंड,
आधिकारिक होटल में दो कमरे या 600 डॉलर प्रतिदिन का विकल्प,
हर राउंड में पांच रैकेट तक मुफ्त स्ट्रिंगिंग जैसी सुविधाएं दी गईं।
यह सब उन टॉप खिलाड़ियों की मांग के बाद किया गया, जिन्होंने सभी चार ग्रैंड स्लैम आयोजकों को पत्र लिखकर इनामी राशि बढ़ाने की गुजारिश की थी।
इनामी राशि में किसे क्या मिला
पुरुष सिंगल्स (प्रति खिलाड़ी)
विजेता: $5,000,000
उपविजेता: $2,500,000
सेमीफाइनलिस्ट: $1,260,000
क्वार्टर फाइनलिस्ट: $660,000
राउंड ऑफ 16: $400,000
राउंड ऑफ 32: $237,000
राउंड ऑफ 64: $154,000
राउंड ऑफ 128: $110,000
डबल्स (प्रति टीम)
विजेता: $1,000,000
उपविजेता: $500,000
सेमीफाइनलिस्ट: $250,000
मिक्स्ड डबल्स (प्रति टीम)
विजेता: $1,000,000
उपविजेता: $400,000
व्हीलचेयर कैटेगरी: $1,600,000












Click it and Unblock the Notifications