'अल्लाह आपके लिए खामोश कामयाबियां,' सानिया मिर्ज़ा ने किसे दी भर-भरकर दुआएं? क्या फिर से छलक आया दर्द
Sania Mirza: दुबई में अपने बेटे के साथ अकेले जीवन बिता रहीं भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा अपने तलाक के बाद भी खुद को संभालने में सफल रहीं। हालांकि इस सफर में उनके दोस्तों का साथ बखूबी रहा है। वह ऊपरवाले के ऊपर भी काफी भरोसा करती हैं और इसका लाभ भी मिला है।
शोएब मलिक ने तो सानिया मिर्ज़ा को तलाक देने के बाद एक बार फिर से शादी कर ली लेकिन सानिया मिर्ज़ा ने सिंगल मदर के नाते ही आगे बढ़ने का फैसला लिया और बेटे की परवरिश कर रही हैं। उनका बेटा दुबई में ही पढता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सानिया मिर्ज़ा कुछ न कुछ पोस्ट से संदेश देने का प्रयास करती हैं।

इस बार उन्होंने टूटे दिल वाले लोगों को जल्दी ठीक होने का संदेश दिया। रूह-अल-इस्लाम की एक इन्स्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने ऊपरवाले से प्रार्थना करने का प्रयास किया है कि सबके जीवन में कुछ अच्छा हो और हर किसी का दर्द ठीक हो जाए, जुम्मे के दिन सानिया ने फैन्स को बड़ा संदेश दिया है।
इस पोस्ट में लिखा है कि आपका दिल दुरुस्त हो, आपकी दुआएँ ऊपर उठें और आपकी बरकतें बिना रुके बरसें। अल्लाह आपके किस्से में आसानी, रौशनी और खामोश कामयाबियाँ लिख दे। उनका कहने का मतलब था कि आप चुपचाप जीवन में आगे बढ़ते हुए सफलता को हासिल करें। यह हर उस इंसान के लिए था, जिसका दिल किसी न किसी वजह से टूटा है। सानिया खुद भी उन लोगों में ही शामिल हैं, जिनका दिल टूटा था।
Sania Mirza ने की सोफिया और व्योमिका की तारीफ
हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन के दौरान सानिया मिर्ज़ा ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की तारीफ की थी। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की थी।
Sania Mirza के पास गोल्डन वीजा
दुबई में खेल एम्बेसडर सानिया मिर्ज़ा को वहां की सरकार ने गोल्डन वीजा दिया हुआ है। इसके तहत उनको दुबई में लम्बे समय तक रहने की छूट है। गोल्डन वीजा किसी क्षेत्र में ख़ास काम करने वाले लोगों, व्यापार करने वालों आदि को दिया जाता है। इसमें 5 से लेकर 10 साल तक आराम से रहने की छूट होती है।












Click it and Unblock the Notifications