टेनिस जगत से चौंकाने वाली खबर, जैक सिनर को किया बैन, हाल ही में जीता था ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब

Jannik Sinner: हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम करने वाले जैनिक सिनर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सिनर को बैन करने की जानकारी सामने आई है और पूरे टेनिस जगत के लिए यह चौंकाने वाली बात कही जा सकती है क्योंकि हाल ही में वह चैम्पियन बने हैं।

डोपिंग चार्ज के बाद उनको बैन किया गया है। प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करने की वजह से उनके ऊपर यह एक्शन हुआ है। यह केस पुराना है। अब वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी और सिनर ने मिलकर मामले को सेटल करने का फैसला लिया है। यह 2024 का केस है।

Jannik Sinner

प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करने के बाद वह पॉजिटिव पाए गए थे और बैन से बच निकले थे। इसके बाद वाडा ने उनके खिलाफ कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन और स्पोर्ट्स में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इंडिपेंडेंट ट्रिब्यूनल ने सिनर को बरी किया था, तब वाडा ने कोर्ट का रुख कर लिया था।

केस की सुनवाई अप्रैल 2025 में होनी थी और इससे पहले दोनों पक्षों ने सेटलमेंट करने का निर्णय ले लिया। इसके बाद सिनर को 3 माह बैन की सजा सुनाई गई और अब कोर्ट से इस मामले को वापस ले लिया जाएगा। उनका यह बैन मिड अप्रैल तक समाप्त हो जाएगा।

सिनर ने मूल रूप से एनाबॉलिक एजेंट क्लोस्टेबोल के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, उनका कहना था कि मालिश के माध्यम से यह पदार्थ उनके शरीर में प्रवेश कर गया। सपोर्ट स्टाफ से मालिश के दौरान उनके सिस्टम में पदार्थ चले जाने की बात कही गई थी। अब बैन के बाद वह 13 अप्रैल के बाद वापस ट्रेनिंग पर लौट पाएंगे। हाल ही में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+