Sania Mirza के बाद अब इस टेनिस खिलाड़ी ने किया तलाक का ऐलान, 9 साल बाद तोड़ा पति से रिश्ता, जानें वजह

Tennis Star Arina Rodionova News: पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लेकर सभी को हैरान कर दिया था। सानिया मिर्जा को शोएब मलिक का दूसरी महिलाओं से मिलना जुलना पसंद नहीं था। रिपोर्ट की मानें तो शोएब के एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर की वजह से सानिया ने तलाक का कदम उठाया। सानिया मिर्जा से अलग होने के तुरंत बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरी शादी भी रचा ली थी।

एरिना रोडियोनोवा ने किया तलाक का ऐलान (Tennis Star Arina Rodionova News)

सानिया मिर्जा के बाद अब एक और टेनिस खिलाड़ी ने तलाक का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार एरिना रोडियोनोवा ने हाल ही में फैंस के साथ तलाक की खबरों को शेयर किया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर होने के बाद रोंडियोनोवा ने खुलासा किया कि उन्होंने और उनके पति टाइ विकरी ने नौ साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया है।

Arina Rodionova 1

पति से अलग होने की कर दी घोषणा

इन दोनों के तलाक की अफ़वाह सबसे पहले 12 जनवरी को सामने आईं जब रूसी मूल की इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कि उन्होंने अपना ओनलीफैंस अकाउंट लॉन्च किया है। उन्होंने हाल ही में मेटा प्लेटफ़ॉर्म पर एक और वीडियो डाला जिसमें ऑस्ट्रेलियाई फ़ुटबॉल लीग के पूर्व खिलाड़ी विकरी से अलग होने की घोषणा की गई। खिलाड़ी के इस फैसले से फैंस भी हैरान हैं।

पति के साथ बैठकर कही ये बात

रोडियोनोवा ने क्लिप में अपने अलग हुए पति के साथ बैठकर कहा कि दोस्तों, हमें एक छोटी सी घोषणा करनी है। हम तलाक ले रहे हैं। जीवन में कुछ भी हो सकता है। हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन कभी-कभी यह पर्याप्त नहीं होता है। जब रोडियोनोवा कैमरे से बात कर रहे थे, तो विकेरी ने अपने हाथ में आधा खाया हुआ केला पकड़ा हुआ था।

साल 2015 से साथ थे ये कपल

रोडियोनोवा ने कहा कि हम करीब एक साल से अलग रह रहे हैं, दोस्तों और परिवार को पता है, लेकिन हम चाहते थे कि फैंस को इस स्थिति के बारे में पता चले। जवाब में विकेरी ने कहा कि हम अच्छे हैं, हम एक दूसरे के साथ अच्छे हैं, एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। फिर रोडियोनोवा ने विकेरी से हाथ मिलाने के लिए पीछे मुड़कर देखा। हालांकि, रिचमंड एफसी की पूर्व स्टार ने मजाकिया अंदाज में केला अपने हाथ में रख लिया और दोनों जोर से हंसने लगे। वे दिसंबर 2015 से साथ थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+