Radhika Yadav: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या, पिता ने मारी गोली, हैरान करने वाली वजह आई सामने!
Radhika Yadav Death: हरियाणा के गुरुग्राम से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सेक्टर 57 में रहने वाली 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात सुबह लगभग साढ़े 10 बजे हुई। राधिका को तुरंत गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पिता ने ही मारी गोली (Radhika Yadav Death)
पुलिस के अनुसार आरोपी पिता ने राधिका को लगातार तीन गोलियां मारीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हुई रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पिता ने बेटी की हत्या क्यों की। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

ITF और WTA टूर्नामेंट्स में लिया था हिस्सा
राधिका यादव एक उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी थीं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ITF और WTA टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया था। उनकी करियर की हाईएस्ट ITF रैंकिंग करीब 1638 रही है। राधिका को टेनिस में विशेष रुचि थी और उन्होंने कम उम्र में ही कई उपलब्धियां हासिल की थीं। स्थानीय लोगों और खेल जगत में राधिका की मौत की खबर से शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद इस वारदात की वजह हो सकता है, लेकिन सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
टेनिस अकादमी को लेकर विवाद
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप सिंह के अनुसार, राधिका और उनके पिता के बीच काफी समय से एक टेनिस अकादमी को लेकर विवाद चल रहा था। राधिका अपने करियर को लेकर गंभीर थीं और अकादमी को अपने तरीके से चलाना चाहती थीं, जबकि उनके पिता का नजरिया अलग था। इसी तनाव के चलते गुस्से में आकर पिता ने राधिका पर गोलियां चला दीं। पुलिस के अनुसार, पांच गोलियां चलाई गईं, जिनमें से तीन राधिका को लगीं।












Click it and Unblock the Notifications