Radhika Yadav: झूठी है 'बेटी की कमाई खाने' वाली बात! राधिका यादव के पिता की संपत्ति के दावे ने किया हैरान

Tennis Player Radhika Yadav: टेनिस प्लेयर राधिका यादव की गुरुग्राम के पॉश सुशांत लोक इलाके में स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद 49 वर्षीय पिता दीपक यादव ने अपनी बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया। राधिका के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की 'कमाई खाने' के ताने के कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया था। इस बीच राधिका के पिता की मंथली इनकम और संपत्ति मामलों से जुड़े नए खुलासे हुए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक की हर महीने की इनकम 15 से 17 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास एक आलीशान फार्महाउस होने की भी बात सामने आई है। अगर ये जानकारी सच है तो 'कमाई खाने' वाली बात पूरी तरह से झूठी साबित होती है, तो फिर घटना का असली कारण क्या था? हालांकि ये तो पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा

Radhika Yadav

आरोपी की गुरुग्राम में कई संपत्तियां
दीपक यादव के पास गुरुग्राम में एक आलीशान फार्महाउस के अलावा एक लाइसेंसी बंदूक समेत कई अन्य चीजें है। NDTV से बात करते हुए दीपक के वजीराबाद गांव (उनके पैतृक गांव) में उनके एक परिचित ने पुष्टि की कि आरोपी की गुरुग्राम में कई संपत्तियां हैं और वह किराए के रूप में प्रति माह लाखों रुपये कमाता है।

'हर कोई जानता है कि वह अमीर है'
परिचित ने NDTV को बताया कि, 'दीपक के पास गुरुग्राम में कई किराये की संपत्तियां हैं। गांव में हर कोई जानता है कि वह अमीर है।'

रिवॉल्वर को लेकर क्या कहा?
दीपक ने अपनी बेटी की हत्या के लिए लाइसेंसी 32 बोर की रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया। बंदूक का जिक्र करते हुए परिचित ने कहा, 'सिर्फ अच्छे संपर्क और पैसे वाले लोग ही इस तरह का लाइसेंस हासिल कर सकते हैं। कोई भी आम आदमी इसे नहीं रखता।'

झूठी है 'बेटी की कमाई खाने' वाली बात!
परिचित ने कहा कि, 'जब इतना पैसा हो, तो गांव में कौन कहेगा कि वह अपनी बेटी के पैसों पर गुजारा कर रहा है? दीपक बहुत ही शालीन आदमी है। उसने अपनी बेटी को टेनिस सिखाने के लिए अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी थी।

बेटी के लिए दो लाख रुपये के टेनिस रैकेट खरीदे
परिचित ने कहा कि, 'उसने अपनी बेटी के लिए दो लाख रुपये के टेनिस रैकेट खरीदे थे। वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है। हत्या के पीछे टेनिस या टेनिस एकेडमी नहीं, बल्कि कोई निजी वजह हो सकती है।'

घटना के दिन क्या-क्या हुआ?
राधिका अपने माता-पिता के साथ एक दो मंजिला मकान में रहती थी। उसके चाचा, कुलदीप यादव, अपने परिवार के साथ भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर रहते थे। प्राथमिकी के अनुसार, कुलदीप ने तेज आवाज सुनी और पहली मंजिल पर दौड़ा, जहां उसने राधिका को रसोई में पड़ा पाया। बंदूक पास के ड्राइंग रूम में रखी थी। कुलदीप और उनके बेटे पीयूष ने तुरंत उसे अपनी गाड़ी में बिठाया और सेक्टर 56 स्थित एशिया मैरिंगो अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एकेडमी खोलने के लिए 2 करोड़ रुपये का निवेश
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी से पता चला है कि दीपक यादव ने अपनी बेटी की मदद की थी और एकेडमी खोलने के लिए 2 करोड़ रुपये का निवेश किया था। दीपक ने 25 वर्षीय राधिका को 10 जुलाई को गुरुग्राम स्थित अपने घर में नाश्ता बनाते समय गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+