सानिया मिर्ज़ा ने जन्मदिन पर किया भावुक पोस्ट, फैन्स ने कहा फिर से जीत लिया आपने दिल

Sania Mirza: सानिया मिर्जा का कोई पोस्ट या फोटो आमने आते ही फैन्स की बाछें खिल जाती हैं। भारतीय टेनिस सनसनी को रिटायरमेंट के बाद भी प्यार करने वाले फैन्स की कोई कमी नहीं है। शुक्रवार को ही सानिया मिर्जा का जन्मदिन था। वह 38 साल की हो गईं।

फैन्स इस बात को लेकर उत्सुक थे कि सानिया किसके साथ अपना जन्मदिन मनाएगी क्योंकि इस बार शोएब मलिक उनके साथ नहीं हैं। दोनों का तलाक भी हो गया है। तलाक के बाद सानिया पहला बर्थडे अकेले मना रहीं थी। हालांकि उनका बेटा साथ ही रहता है।

Sania Mirza

सानिया ने कुछ ऐसा किया, जिसने फैन्स का एक बार फिर से दिल जीत लिया। उन्होंने खास लगाव वाले इंसान के साथ जन्मदिन मनाने का फैसला लिया और अपना बर्थडे समर्पित कर दिया। सानिया ने अपने नंबर वन खास व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई दी क्योंकि दोनों का जन्मदिन एक ही तारीख 15 नवंबर को आता है।

उनके साथ उनकी माँ का भी जन्मदिन था। सानिया ने एक पोस्ट लिखकर कहा कि जन्मदिन मुबारक मम्मी, आपके जन्मदिन पर जन्म होना सौभाग्य की बात है। दरअसल सानिया मिर्जा की माँ नसीम मिर्जा का जन्मदिन भी कल ही था और सानिया ने अपने जन्मदिन के साथ जोड़कर उनको प्यारा विश किया।

सानिया अपने जन्मदिन पर ज्यादा कुछ नहीं करती हैं। उनको धमाल मचाने वाले बर्थडे सेलिब्रेशन पसंद नहीं हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए सानिया ने कहा कि मैं शान्ति से जन्मदिन मनाने वाली इन्सान हूँ। जब मैं छोटी थी तो अक्सर हम बहुत कम चीजें करना पसंद किया करते थे।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले सानिया मिर्जा के बेटे इजहान का जन्मदिन भी था। उस मौके पर इन्स्टाग्राम पर सानिया ने एक पोस्ट डाला था। शोएब मलिक ने भी अपने बेटे के साथ बर्थडे मनाया था। सानिया और शोएब साथ नहीं थे लेकिन इजहान और शोएब का वीडियो सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+