Sania Mirza ने इस शख्स से कर ली थी सगाई? फिर ऐसा क्या हुआ कि 6 महीने में ही टूट गया रिश्ता!
Sania Mirza Life Story: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह खेल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियां बटोरती रही हैं। पिछले साल उनका अपने पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक हो गया था। करीब 14 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग राहें चुन लीं। आज दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शोएब मलिक से पहले सानिया मिर्जा ने अपने बचपन के दोस्त से सगाई कर ली थी।
बचपन के दोस्त से सानिया ने की थी सगाई (Sania Mirza Life Story)
बहुत कम लोग जानते हैं कि शोएब मलिक से शादी से पहले सानिया की सगाई हो चुकी थी। साल 2009 में सानिया की सगाई सोहराब मिर्ज़ा से हुई थी, जो हैदराबाद के मशहूर यूनिवर्सल बेकर्स के मालिक आदिल मिर्ज़ा के बेटे हैं। सानिया और सोहराब बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों का रिश्ता परिवारों की पुरानी दोस्ती की वजह से और मजबूत दिखाई देता था।

छह महीने बाद ही टूट गया था रिश्ता
लेकिन, केवल छह महीने बाद ही यह रिश्ता टूट गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया और सोहराब को एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के लिए सही जीवनसाथी नहीं हैं। इसलिए, आपसी सहमति से सगाई तोड़ने का फैसला लिया गया। सोहराब मिर्ज़ा ने उस समय माना था कि रिश्ते में शुरुआत से ही मतभेद मौजूद थे। भले ही दोनों परिवार तीन पीढ़ियों से दोस्त थे और दोनों छह साल से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन सगाई के बाद साफ हो गया कि यह रिश्ता आगे नहीं चल पाएगा।
ऐसे हुई शोएब मलिक से मुलाकात
सोहराब ने साफ कहा कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि धीरे-धीरे चीजें स्पष्ट होती गईं। सगाई टूटने के कुछ समय बाद सानिया की मुलाकात पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आखिरकार साल 2010 में उनकी शादी हो गई। इस शादी ने दोनों देशों के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं। शादी के बाद सानिया और शोएब के जीवन में खुशियां आईं और उन्हें 2018 में बेटा इज़हान हुआ।
शोएब मलिक से हुआ तलाक
समय बीतने के साथ सानिया और शोएब के बीच दूरियां बढ़ीं और आखिरकार दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली। शुरुआत में इस शादी ने तरह-तरह की अफवाहों को जन्म दिया, लेकिन बाद में यह खबर सही साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications