सानिया मिर्ज़ा ने खुलकर कर दी प्यार की घोषणा, सरेआम कहा आई लव यू, कौन है दिल के करीब यह शख्स
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा अक्सर अपने बारे में सोशल मीडिया पर बताती रहती हैं कि वह क्या कर रही हैं और कहाँ जा रही हैं। खुद के जीवन से जुड़ी चीजों को शेयर कर वह फैन्स से कनेक्ट रहने का प्रयास भी करती रहती हैं। उनके समर्थक भी अपडेट्स पाने के लिए उत्साहित रहते हैं।
दुबई में रविवार को अपने दोस्तों के साथ टाइम बिताते हुए सानिया मिर्ज़ा ने भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का आनन्द उठाया। बाद में इन्स्टाग्राम स्टोरी से पता चला कि सानिया मिर्ज़ा ने भी मैच का आनन्द लिया है और टीम इंडिया की जीत का जश्न भी मनाया है।

भारत के लिए लम्बे समय तक टेनिस खेलने वाली इस धांसू खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपने खास और दिल के करीब इंसान को आई लव यू बोला है। हालांकि यह कहना बनता भी था क्योंकि मौका ही कुछ ऐसा ही था। अहम मौकों पर ही खास इंसानों के साथ भावनाएं व्यक्त करनी होती हैं।
सानिया मिर्ज़ा के बहुत करीब इंसानों का नाम लिया जाए, तो उनकी बहन अनम मिर्ज़ा का नाम आना लाजमी है। अनम मिर्ज़ा का आज जन्मदिन है लेकिन वह अपनी बहन के साथ नहीं हैं। जन्मदिन पर दोनों बहनें अलग-अलग हैं। इसे सानिया ने अपने इन्स्टाग्राम पर बयाँ किया है।
Sania Mirza का सोशल मीडिया पोस्ट
सानिया ने स्टोरी में अनम की फोटो पोस्ट किया और लिखा कि यह साल उन दर्लभ सालों में से एक है, जब हम दोनों बहनें तुम्हारे जन्मदिन पर एक साथ नहीं हैं। अंसी मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूँ, फिर चाहे उतार-चढ़ाव कुछ भी हो। इस तरह सानिया ने अपनी बहन के प्रति प्रेम दर्शाया है।
Sania Mirza की बहन का भी तलाक
गौरतलब है कि सानिया मिर्ज़ा की बहन अनम मिर्ज़ा का भी तलाक हो गया था। बाद में दूसरी शादी की गई। अनम मिर्ज़ा ने अपनी दूसरी शादी मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असद्दुदीन से की है। अनम मिर्ज़ा फैशन डिज़ाइन में अपना बिजनेस करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications