'अपने जीवन में सपने मत देखो बल्कि...', Sania Mirza ने सरेआम कही दिल की बात

Sania Mirza shares new Photos: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने टेनिस करियर में जो सफलता हासिल की है, वह न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। सानिया मिर्जा ने टेनिस की दुनिया में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और भारतीय खेल जगत को गर्व महसूस कराया। सानिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं।

शोएब मलिक से टूटा सानिया का रिश्ता

शोएब मलिक से रिश्ता टूटने के बाद सानिया ने अपनी जिंदगी को फिर से संजोया और अपने बेटे की अकेले ही जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कभी अपनी कमजोरी को सामने नहीं आने दिया और अपने परिवार की खातिर निरंतर संघर्ष किया। सानिया मिर्जा के देश भर में लाखों करोड़ों फैंस है, वहीं उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है।

Sania Mirza 1

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सानिया

सानिया मिर्जा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट हमेशा चर्चा में रहती है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें एक फैन से खास सलाह मिली। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स उन्हें न केवल उनके पेशेवर जीवन के बारे में, बल्कि व्यक्तिगत जीवन के संबंध में भी टिप्पणियां और सुझाव देते रहते हैं। सानिया मिर्जा अपने फॉलोवर्स के साथ अपने जीवन के विभिन्न अनुभवों को शेयर करती रही हैं।

सानिया ने शेयर की खास तस्वीर

सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। सानिया मिर्जा ने एक तस्वीर पर लिखा कि अपने जीवन में सपने मत देखो बल्कि अपने सपनों को जियो। फैंस को सानिया का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। इस पर एक फैन ने उन्हें सलाह दी कि प्लीज सानिया किसी मुस्लिम लड़के से अब शादी मत करना। हालांकि तलाक के बाद सानिया के किसी के साथ अफेयर की खबरें नहीं आई हैं, और वह अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+