'बच्चे के साथ जिंदगी नहीं कटेगी, मैडम शादी कर लो', Sania Mirza को आखिर किसने दी ये नसीहत

Sania Mirza shares Instagram Photos: पूर्व भारतीय टेनस स्टार सानिया मिर्जा फैंस के बीच लगातार सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता टूटने के बाद सानिया अपने बेटे के साथ भारत में रह रही हैं। लेकिन सानिया मिर्जा का अकेलापन फैंस से देखा नहीं जा रहा है। यही वजह है कि सानिया को लेकर फैंस तरह-तरह के सलाह देते रहते हैं।

सानिया मिर्जा को फैंस से मिली सलाह

सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने बेटे के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर पर कुछ फैन उन्हें शादी को लेकर सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्चे के साथ जिंदगी नहीं कटेगी, मैडम शादी कर लो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्लीज सानिया अब किसी मुस्लिम लड़के से निकाह मत करना। सोशल मीडिया पर सानिया की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

Sania Mirza 1

जिम्मेदार मां के रूप में सानिया ने बनाई पहचान

अपने पति शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा हैदराबाद में अपने बेटे के साथ रह रही हैं। तलाक के बाद शोएब ने तीसरी शादी कर ली, लेकिन सानिया ने अकेले ही अपनी जिंदगी को संवारने की कोशिश कर रही हैं। वह न केवल एक दमदार खिलाड़ी रही हैं, बल्कि एक जिम्मेदार मां के रूप में भी खुद की पहचान बना चुकी हैं। उनका टेनिस करियर और निजी जीवन दोनों ही सुर्खियों में रही हैं।

सानिया को लेकर उड़ी थी अफवाह

तलाक के बाद सानिया मिर्जा के बारे में कुछ अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थीं। जिनमें यह कहा जा रहा था कि उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद शमी से निकाह कर लिया है। इन अफवाहों को सानिया के पिता ने स्पष्ट रूप से नकारा दिया था और इसे बकवास करार दिया था। इसके बाद मोहम्मद शमी ने भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। शमी ने ऐसे लोगों को लताड़ लगाई थी जो इस तरह के अफवाह सोशल मीडिया पर बिना वजह उड़ाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+