'आपकी मुस्कुराहट के पीछे का दर्द', Sania Mirza ने अपनी मां के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर
Sania mirza latest Instagram photos: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी मां के साथ बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी मां के साथ सानिया बेहद खुश दिखाई पड़ रही हैं। सानिया मिर्जा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि ट्विनिंग विद माय मम्मा...। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सानिया मिर्जा ने मां को लेकर कही थी ये बात
सानिया मिर्जा ने अपनी मां नसीमा मिर्जा के बारे में एक भावुक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी मां उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रही हैं और उन्होंने हमेशा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया है। सानिया मिर्जा ने यह भी कहा कि उनकी मां ने उन्हें जीवन के कठिन दौर में भी मजबूत रहने की सीख दी है, और उनका समर्थन हमेशा उनके साथ रहा है।

मां के बिना सफलता की कहानी होती अधूरी
सानिया के मुताबिक उनकी मां एक सशक्त महिला हैं जिन्होंने अपने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। सानिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया। सानिया ने अपनी मां के साथ अपने रिश्ते को बहुत खास बताया और यह भी कहा कि मां के बिना उनके जीवन में सफलता की कहानी अधूरी होती।
'आपकी मुस्कुराहट के पीछे का दर्द'
सानिया मिर्जा ने स्टोरी के अलावा इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। इस तस्वीर में वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही है, जिस पर एक यूजर ने लिखा कि आपकी मुस्कुराहट के पीछे का दर्द छलक रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सानिया मिर्जा की नेटवर्थ लगभग 25 से 30 मिलियन डॉलर (लगभग 200-250 करोड़ भारतीय रुपये) के बीच है। यह उनकी पेशेवर टेनिस करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य व्यापारिक गतिविधियों से प्राप्त आय का परिणाम है।












Click it and Unblock the Notifications