'अल्लाह पर भरोसा रखो, जो लिखा है वह तुम्हारा है,' सानिया मिर्ज़ा का बड़ा संकेत, शोएब मलिक अब भी आते हैं याद?

Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक का तलाक हुए डेढ़ साल हो गया लेकिन बीच-बीच में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर सानिया के दिल और दिमाग में चल क्या रहा है। उनके पोस्ट और स्टोरी में कुछ ऐसा ही लिखा हुआ होता है।

अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहने वाली भारतीय टेनिस स्टार ने हाल ही में अपने पिता के साथ कुछ फोटोज पोस्ट किये थे, उसमें उनको क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा सकता है। सानिया अपने परिवार के बेहद करीब हैं और यह चीज कई बार देखने को मिली है।

sania-mirza

इस बीच उनकी एक नई स्टोरी में कुछ मोटिवेशन टाइप बातें लिखी हुई हैं, उससे फिर यही माना जा रहा है कि शायद वह शोएब मलिक को नहीं भूल पाई हैं। कई बार ऐसा भी लगता है कि वह अपने जीवन के सबसे बड़े दर्द को भूलकर अब आगे बढ़ गई हैं।

Sania Mirza ने क्या लिखा?

एक दिन पहले उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी। सानिया ने लिखा कि अगर यह आपने लिए है, तो आपको खोज ही लेगा। आपके लिए जो लिखा हुआ है, वह पहले से ही आपका है। अगर कुछ आपके लिए बना है, तो लाखों सालों में भी वह किसी और का कभी नहीं होगा, अल्लाह पर भरोसा रखो।

Sania Mirza को मिला दोस्तों का साथ

सानिया मिर्ज़ा टूटने वालों में नहीं हैं, जीवन में उनको कई उतार-चढाव देखने पड़े थे, कई बड़ी बाधाओं को पार करते हुए उन्होंने खेल में अपना मुकाम पाया था। हालांकि तलाक के बाद सानिया को तकलीफ तो हुई होगी लेकिन दोस्तों और परिवार का साथ होने की वजह से उन्होंने उस पीड़ा से भी खुद को बाहर निकाल लिया।

टेनिस से रिटायरमेंट के बाद उनकी रूचि पिकल बॉल में देखने को मिलती है, वह इस गेम को ख़ासा पसंद करती हैं और खेलते हुए भी दिखाई देती हैं। उनको दुबई स्पोर्ट्स का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+