Sania Mirza ने खोला सबसे बड़ा राज! दुनिया की भीड़ में कौन हैं उनका सच्चा साथी? खुद बताया नाम

Sania Mirza, Instagram Story: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो अपनी मां और बहन के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ सानिया ने लिखा कि ये दोनों मेरे दुनिया के सबसे अच्छे दोस्त हैं। यह पोस्ट बताता है कि सानिया मिर्जा अपनी मां और बहन के कितने क्लोज हैं और वह उन्हें अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानती हैं।

तलाक के बाद बदली सानिया की जिंदगी (Sania Mirza, Instagram Story)

सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रही है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से उनका तलाक हो चुका है। शादी के कई सालों बाद जब यह रिश्ता टूटा तो सानिया ने खुद को टूटने नहीं दिया। उन्होंने न सिर्फ इसे मजबूती से संभाला बल्कि जिंदगी में आगे बढ़ने का रास्ता भी चुना। वह खुद को बिजी रखने के लिए कई तरह के कामों में खुद को ढालने का काम किया है।

Sania Mirza 1

फ्रेंडशिप डे पर शेयर की स्पेशल स्टोरी

फ्रेंडशिप डे पर मां और बहन के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मां और बहन जैसे रिश्ते जिंदगी की हर मुश्किल में सबसे मजबूत सहारा होते हैं। सानिया की मां नसीमा मिर्जा और बहन अनम मिर्जा उनके लिए सिर्फ परिवार नहीं, बल्कि सबसे करीबी दोस्त भी हैं। तलाक के बाद जब कई लोग उन्हें अकेला समझने लगे थे तब भी उनका परिवार उनके साथ खड़ा रहा।

संन्यास के बाद भी सुर्खियों में छाई रहती हैं सानिया

सानिया फिलहाल टेनिस से संन्यास ले चुकी हैं लेकिन उनके काम का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वो अब मोटिवेशनल स्पीकर, फैशन आइकन और बिजनेस वुमन के तौर पर भी सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में कई ब्रांड्स के साथ कोलैब भी किए हैं और कुछ प्रोजेक्ट्स में वह महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सानिया मिर्जा की नेटवर्थ करीब 25 मिलियन डॉलर (200 करोड़ रुपये) से ज्यादा है।

Sania Mirza 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+