सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान, ऑस्ट्रेलियन ओपन होगा 20 साल के करियर का आखिरी टूर्नामेंट

सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।

sania Mirza

Sania Mirza Announced retirement पिछले कुछ महीनों से अपने पति के साथ तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर अपने संन्यास की जानकारी दी। सानिया मिर्जा की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, 16 जनवरी 2023 से दुबई में शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद सानिया मिर्जा अपने करियर को अलविदा कह देंगी। सानिया मिर्जा ने एक इमोशनल पोस्ट के साथ अपने संन्यास की घोषणा की है।

20 साल तक चला सानिया मिर्जा का करियर

आपको बता दें कि 36 साल की सानिया मिर्जा ने 2003 में अपने प्रोफेशलन करियर की शुरुआत की थी। 2003 में उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए जूनियर विम्बलडन का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद सानिया मिर्जा ने साल 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब भी जीता था। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने पिछले साल घोषणा की थी कि 2022 सत्र उनका आखिरी दौरा होगा, लेकिन यूएस ओपन से पहले चोटिल होने के कारण उन्हें संन्यास की योजना में बदलाव करना पड़ा।

डबल्स में छह ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं सानिया मिर्जा

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन में कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना के साथ महिला डबल्स में खेलेंगी। वहीं रोहन बोपन्ना के साथ वो मिक्स डबल्स में खेल सकती हैं। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा कोहली की चोट की वजह से पिछले साल यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ला पाईं थीं। अब ग्रैंड स्लैम में ऑस्ट्रेलियन ओपन सानिया मिर्जा का आखिरी टूर्नामेंट होगा। सानिया मिर्जा ने अपने टेनिस करियर में सिंगल ग्रैंड स्लैम कभी नहीं जीता, लेकिन डबल्स में उन्होंने छह ग्रैंड स्लैम जीते हैं। उन्होंने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम 2016 में जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+