'हम इंसान हैं, रोबोट नहीं', Sania Mirza को हुआ अपने फैसले पर पछतावा? सरेआम छलका दर्द
Sania Mirza News: हाल ही में पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने एक बेहद जरूरी विषय पर खुलकर बात की है। मेंटल हेल्थ को लेकर इससे पहले भी सानिया कई बार खुलकर बात कर चुकी है। उन्होंने एक बार फिर अपने पॉडकास्ट के माध्यम से उन्होंने बताया कि करियर के दौरान हर खिलाड़ी को मानसिक स्वास्थ्य संकट का सामना करना पड़ता है।
सानिया को है इस बात का अफसोस (Sania Mirza News)
कुछ दिन पहले महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमी-फाइनल में भारतीय क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अपने एंग्जायटी को लेकर बात की थी। जिसके लिए बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी उनकी सराहना की थी। सानिया मिर्जा इस मुद्दे पर बात करने के महत्व पर जोर देती हैं। वह कहती हैं कि यह बहुत ज़रूरी है और अफसोस जताती हैं कि उन्होंने खुद इसके बारे में काफी देर से बात की, क्योंकि पहले इसके बारे में जागरूकता बहुत कम थी।

सानिया ने कही दिल की बात
सानिया बताती हैं कि समाज में इसके आस-पास बहुत कलंक और शर्म जुड़ी हुई थी। मुझे खुशी है कि यह अब दूर हो रहा है। उनका मानना है कि खेल जगत के लोगों की जिदगी भले ही रोबोटिक लगे, लेकिन हम रोबोट नहीं हैं। हम वास्तविक इंसान हैं, जिनकी वास्तविक भावनाएं हैं। उनके अनुसार, हर किसी के अपने संघर्ष होते हैं और दुनिया के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करना बहुत कठिन होता है।
सानिया ने की जेमिमा की तारीफ
सानिया ने स्वीकार किया कि वह भी डिप्रेशन के कुछ दौर से गुजरी हैं और कई बार उन्हें संघर्ष करना पड़ा। करियर की शुरुआत में कोर्ट से बाहर की चीज़ें भी मीडिया में चर्चा का विषय बनी थीं, जिससे उनके मुश्किल दौर और बढ़े। वह जेमिमा रोड्रिग्स की तारीफ़ करती हैं और उनकी ईमानदारी को बहादुरी मानती हैं। सानिया कहती हैं कि पूरी दुनिया की नज़रें आप पर हों, तब कमजोर महसूस करना और उसके बारे में बात करना, बहुत साहस का काम है।












Click it and Unblock the Notifications