सानिया मिर्ज़ा ने खुलकर किया ख़ुशी का इजहार, जानिए भारत-पाक सीजफायर को लेकर क्या कहा

Sania Mirza: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले तीन से चार दिनों से चले आ रहे तनाव के बीच कई लोग इस बात को लेकर चिंतित थे कि अब आगे क्या होगा? सानिया मिर्ज़ा भी उनमें से एक हैं। सानिया मिर्ज़ा के एक्स पति शोएब मलिक पाकिस्तान से ही आते हैंsa

जब यह तनाव शुरू हुआ था, तब सानिया मिर्ज़ा की तरफ से चिंता जताई गई थी और शांति की अपील करते हुए कुछ अन्य क्षेत्रों के युद्ध को लेकर उदाहरण दिए थे। हालांकि सानिया मिर्ज़ा ने पहलगाम हमले के आतंकियों के लिए निंदा करने के लिए दो शब्द तक नहीं लिखे थे।

sania mirza

उनकी तरफ से एक टूटे हुए दिल की स्टोरी लगातार खानापूर्ति की गई थी और यह सच्चाई है। बाद में भारत के हमले पाकिस्तान पर हुए, तो सानिया ने गहरी चिंता जताते हुए शान्ति की अपील की थी। अब दोनों देशों के बीच सीजफायर होने पर ख़ुशी जताई है।

उन्होंने एक भारतीय मीडिया का पोस्ट स्टोरी में लगाया। सानिया की इन्स्टाग्राम स्टोरी में लगी उस पोस्ट में लिखा था कि भारत ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर कन्फर्म किया। सानिया ने उसके साथ हाथो जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया। वह अपनी ख़ुशी और संतुष्टि दर्शा रही थी।

Sania Mirza के एक्स हसबैंड के शहर में हुआ एक्शन

गौरतलब है कि सानिया मिर्ज़ा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक का घर सियालकोट में है और वहां भारतीय सेना ने जनकर अटैक किया। पाकिस्तानी ड्रोन हमलों के बाद भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया। सियालकोट में आतंकी ठिकानों को भी भारत ने निशाना बनाया था।

Sania Mirza बेटे के साथ रहती हैं

सानिया मिर्ज़ा तलाक के बाद अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं। शोएब मलिक कई बार वहां अपने बेटे से मिलने के लिए जाते हैं। इस वजह से वह दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति से चिंतित नज़र आ रही थीं। हालांकि पाक के ड्रोन हमलों को विफल करने के लिए भारतीय सेना की तारीफ वाला पोस्ट सानिया ने किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+