'कितना भी देख लो मन नहीं भरता', Sania Mirza की खूबसूरती ने लूटा फैंस का दिल

Sania Mirza, Instagram Post: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा कोर्ट से दूर रहने के बाद भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। सानिया मिर्जा फिटनेस से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिस पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

सानिया ने शेयर की तस्वीरें

सानिया के इंस्टाग्राम अपडेट में वर्कआउट सेशन से लेकर उनके खाने के स्नैपशॉट तक सब कुछ शामिल है। हाल ही में सानिया ने एक बार फिर फैंस को एक कार्यक्रम की तस्वीरें पोस्ट करके आकर्षित किया है। इन तस्वीरों में उन्होंने एक शानदार गुलाबी कॉर्ड ड्रेस पहनी हुई हैं। जो उनके ग्लैमरस लुक को दिखाने का काम करती है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस लगातार उस पर अपना प्यार लूटा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि आपको कितना भी देख लो मन नहीं भरता....।

Sania Mirza 1

तलाक के बाद बदल गई जिंदगी

इसके अलावा सानिया मिर्जा की निजी ज़िंदगी भी सुर्खियों में रही है। खासकर जनवरी 2024 में क्रिकेटर शोएब मलिक से उनके तलाक की ख़बरों के बाद लगातार फैंस उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरें जानने की कोशिश करते रहते हैं। तलाक के बाद जीवन में मिले कई चुनौतियों के बावजूद सानिया ने अपने और अपने बेटे की सेहत पर ध्यान केंद्रित करते हुए जीवन को बेहद सलर अंदाज में अपनाया है।

दमदार रहा सानिया का करियर

करियर की बात करें तो सानिया मिर्ज़ा ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर की थी। सानिया मिर्ज़ा को अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री, और पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। सानिया मिर्ज़ा ने 2002 में भारत के राष्ट्रीय खेलों में टेनिस में महिलाओं का स्वर्ण पदक जीता था। सानिया मिर्ज़ा ने अपने करियर में छह प्रमुख खिताब जीते हैं। इनमें महिला युगल में तीन और मिश्रित युगल में तीन खिताब शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+