'माना सादगी का दौर नहीं मगर सादगी से अच्छा कुछ और नहीं', Sania Mirza पर फिर टिकी फैंस की निगाहें
Sania Mirza new instagram picture: सानिया मिर्जा और पीवी सिंधु दोनों ही भारतीय खेल जगत की प्रमुख हस्तियां हैं। हाल ही में सानिया मिर्जा पीवी सिंधु के घर एक खास दावत में शामिल हुई थीं। सानिया मिर्जा ने इस दावत के लिए एक बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। सानिया मिर्जा ने हाल ही में कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं।
सानिया ने शेयर की तस्वीर (Sania Mirza new instagram picture)
सानिया मिर्जा ने अपनी बहन अनम मिर्जा के साथ एक मजाकिया वीडियो भी शेयर किया था। वहीं अब सानिया ने अपनी कुछ प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में सानिया ने लिखा कि अगर आपको धूप नहीं मिल रही तो चमक बन जाइए। वहीं एक सतेंद्र राजपूक नामक यूजर ने सानिया की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि माना सादगी का दौर नहीं मगर सादगी से अच्छा कुछ और नहीं।

पीवी सिंधु के यहां दावत में पहुंची थीं सानिया
पीवी सिंधु ने हाल ही में वेंकट दत्ता से विवाह कर उन्हें अपना जीवनसाथी बनाया। इस खुशी के मौके पर उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर सानिया मिर्जा पीवी सिंधु के साथ खुशियों में शामिल हुईं। सानिया मिर्जा पीवी सिंधु द्वारा आयोजित दावत में हिस्सा लेने पहुंची थी। जहां वो साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी।
तलाक के बाद बदला सानिया का जीवन
इस साल के शुरुआत में ही सानिया मिर्जा और शोएब मलिक तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो गए थे। सानिया के सोशल मीडिया पोस्ट से यह साफ है कि सानिया तलाक के बाद अपनी जिंदगी को सकारात्मक दिशा में ले जा रही हैं और अपने बेटे के साथ जीवन को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस किया है। इसके अलावा, सानिया मिर्जा खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं और अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications