सानिया मिर्ज़ा ने छोड़ दिया दुबई, बड़ी वजह आई सामने, आखिर कहां चली गई हैं टेनिस स्टार
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा भारतीय खेल जगत के बड़े नामों में से एक हैं। टेनिस के बाद वह उस समय चर्चा में आईं जब पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। बाद में शादी टूटने के बाद वह हर दिन चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह दुबई में अपने दोस्तों के साथ देखी गई थीं।
भारत और पाकिस्तान के चैम्पियंस ट्रॉफी मैच के दौरान वह अपने कुछ भारतीय दोस्तों के साथ वॉटर क्रूज पर मुकाबले का आनन्द उठा रही थीं। वह दुबई में ही थीं और मैच देखने के लिए स्टेडियम का रुख कर सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

टेनिस जगत के ही दो अन्य स्टार महेश भूपति और रोहन बोपन्ना के साथ सानिया मिर्ज़ा थीं। इसके बाद वह एक खास दोस्त के साथ दिखाई दी थीं। जिसकी चर्चा ज्यादा हुई। भारतीय टीम से खेल चुका और क्रिकेटर सानिया मिर्ज़ा का खास दोस्त है। उसके साथ ही सनिया की मुलाक़ात दुबई में हुई थी।
दरअसल भारतीय टीम से खेल चुके रॉबिन उथप्पा और सानिया मिर्ज़ा की दोस्ती है और यह काफी पुरानी भी है। दोनों की मुलाक़ात दुबई में हुई। उथप्पा अपने परिवार के साथ थे। सानिया मिर्ज़ा भी अपने बेटे इजहान के साथ वहां थीं। किसी रेस्टोरेंट में खाने के बाद का फोटो सामने आया था। सानिया ने ही इसे पोस्ट किया था।
Sania Mirza ने छोड़ दिया दुबई
उस घटना के कुछ ही दिनों के बाद सानिया मिर्ज़ा ने दुबई छोड़कर किसी अन्य शहर का रुख कर लिया।इसका जिक्र सानिया ने खुद ही अपने सोशल मीडिया पर किया था और अपने सफर की जानकारी भी दी थी। रमजान के मौके पर सानिया ने अपने नए ठिकाने के बारे में बताया।
Sania Mirza कहाँ चली गईं
वह अपने घर हैदराबाद चली आईं, हैदराबाद में रोजे के बाद इफ्तारी को लेकर एक पोस्ट भी सानिया की तरफ से किया गया। इससे पता चला कि वह चुपके से भारत आ गई हैं और हैदराबाद में रहकर रोजे रख रही हैं। सानिया मिर्ज़ा ने इन्स्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज भी लगाई थी। उधर शोएब मलिक चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीवी शोज में काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications