'पसंद इसलिए किया क्योंकि,' सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा, शादी को लेकर दी एडवाइस

सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने न्यूली मैरिड के लिए खास एडवाइस दी है। यह वीडियो खास तौर पर उन कपल के लिए है जो शादी के बाद जीवन में बदलाव और समझौते करने के बारे में सोचते हैं। सानिया का संदेश सीधा और सरल था, लेकिन उसके अंदर गहरी सोच और जीवन का असली फिलॉसफी छिपी हुई थी।

इस वीडियो में सानिया मिर्जा से पूछा जाता है कि वे हर न्यूली मैरिड को एक ऐसी सलाह क्या देना चाहेंगी, जो उनके जीवन को और बेहतर बना सके। सानिया ने बिना समय गंवाए कहा कि, 'जैसी हो वैसी रहो, बदलने की कोशिश मत करो, क्योंकि तुम जैसे थे, वैसे ही तुम्हें पसंद किया गया था।'

sania mirza

सानिया मिर्जा का यह विचार उन लोगों के लिए एक बड़ी सीख है जो सोचते हैं कि शादी के बाद उन्हें अपनी पहचान बदलनी चाहिए या अपने स्वभाव में किसी तरह का बदलाव करना चाहिए।

सानिया मिर्जा ने यह संदेश सिर्फ कपल्स को ही नहीं, बल्कि सभी लोगों को यह समझाया कि असली प्यार और रिश्ता तब होता है, जब आप अपनी असलियत में होते हैं और सामने वाला आपको वैसे ही स्वीकार करता है। उनका कहना था कि किसी भी रिश्ते में सच्चाई और स्वीकृति सबसे ज्यादा मायने रखती है। यदि आप शुरुआत से ही खुद को बदलने की कोशिश करेंगे, तो वह प्यार और रिश्ते की ताकत को कमजोर कर सकते हैं।


सानिया मिर्जा हमेशा से अपनी जिंदगी में बैलेंस बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं। चाहे वह खेल हो या व्यक्तिगत जीवन। उनका यह बयान साफ तौर पर दर्शाता है कि वह रिश्तों में असलियत और स्वाभाविकता को प्राथमिकता देती हैं। सानिया का यह संदेश युवाओं के लिए एक प्रेरणा है कि वे अपनी पहचान को संजोकर रखें और प्यार में सच्चे रहें।

युवा टेनिस खिलाड़ियों के लिए सानिया मिर्जा का करियर एक प्रेरणा है, जो यह दिखाता है कि किसी भी पेशेवर खिलाड़ी का जीवन केवल खेल तक ही सीमित नहीं रहता। सानिया की सफलता का राज उनकी कड़ी मेहनत है। टेनिस कोर्ट में उनकी कड़ी मेहनत और बेजोड़ प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया भर में एक सम्मानित स्थान दिलाया, लेकिन अब वह एक सफल बिजनेसवुमन और पब्लिक फिगर के रूप में भी उभरी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+