Sania Mirza Exclusive: सानिया मिर्जा ने खोले कई राज, बताया क्या है टेनिस का फ्यूचर, नडाल पर भी तोड़ी चुप्पी
Sania Mirza Exclusive: सानिया मिर्ज़ा के नाम टेनिस में रिकॉर्ड शामिल हैं। उन्होंने इस खेल में भारत को बड़ी उपलब्धियां दिलाने का काम किया है। रिटायरमेंट के बाद भी वह इस खेल के साथ जुड़ी हुई हैं। युवा खिलाड़ी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। टेनिस प्लेयर के अलावा एक सुपर मॉम के तौर पर भी उन्होंने फैंस के बीच अपनी एक अलग जगह बनाई है।
सानिया मिर्जा ने कही दिल की बात (Sania Mirza Exclusive)
हाल ही में सानिया मिर्जा ने हमारी सहयोगी वेबसाइट MYKHEL को एक इंटरव्यू में टेनिस को लेकर कई बातों का जिक्र किया है। उन्होंने मौजूदा खिलाड़ियों को करीब से देखा है और अभी भी उनके संपर्क में हैं। सोमवार को नोवाक जोकोविच भी सीजन के पहले ग्रैंड स्लैम में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। ऐसे में सानिया मिर्जा ने उन्हें लेकर कुछ दिलचस्प बातें की है।

नोवाक जोकोविच के बारे में सानिया की राय
सवाल: टेनिस का नया सीजन शुरू हो चुका है। नोवाक जोकोविच के बारे में आपकी क्या राय है, क्या वह 2025 में ग्रैंड स्लैम जीत पाएंगे? एंडी मरे के साथ उनका जुड़ना कितना महत्वपूर्ण है?
सानिया मिर्जा: मुझे लगता है कि नोवाक इतने महान खिलाड़ी हैं कि जब तक वह खेल रहे हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मुझे पता है कि वह तभी खेलेंगे जब उन्हें लगेगा कि वह जीत सकते हैं। एंडी एक विचारक हैं और उन्होंने सब कुछ देखा है। मुझे नोवाक के साथ मिलकर उनके अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
डोपिंग स्कैंडल को लेकर बोलीं सानिया
सवाल: 2024 में टेनिस को जैनिक सिनर और इगा स्विएटेक के रूप में दो बड़े डोपिंग स्कैंडल का सामना करना पड़ा। इस पर आपके क्या विचार हैं। क्या एंटी-डोपिंग प्रोटोकॉल सबसे अच्छा तरीका है या टेनिस की छवि खराब हो गई है?
सानिया मिर्ज़ा: डोपिंग स्कैंडल कई खेलों में समय-समय पर सुर्खियों में रहते हैं। यह केवल यह बताता है कि सतर्कता तंत्र मौजूद है और जब भी नियम तोड़े जाएंगे, चाहे परिस्थितियां कुछ भी हों, इसे लेकर कड़े कदम उटाए जाएंगे।
टेनिस सीजन के लंबे होने पर सानिया के विचार
सवाल: टेनिस सीजन के बहुत लंबे होने की चर्चा अक्सर होती रहती है। आपका क्या विचार है?
महिला टेनिस का क्या है भविष्य
सवाल: साल 2025 में विविधता के मामले में आप महिला टेनिस को किस तरह देखती हैं। क्या आपको लगता है कि वैश्विक स्तर पर महिलाओं की तरह शीर्ष 3 या शीर्ष 4 भी हैं?
सानिया मिर्जा: निस्संदेह महिला टेनिस में बहुत गहराई है, लेकिन (आर्याना) सबालेंका और (इगा) स्वियाटेक शायद बाकी खिलाड़ियों से कुछ कदम आगे हैं।
सवाल: 2025 में राफेल नडाल के बिना टेनिस। क्या उनकी कमी खलेगी?
सानिया मिर्जा: बेशक, उनकी (राफा) कमी खलेगी, लेकिन फिर टेनिस में यह खासियत है कि जब भी बड़े नाम खेल से बाहर होते हैं, तो वे खालीपन को भरने के लिए समय-समय पर नए सुपरस्टार्स को सामने लाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications