'हम को उन से वफा की है उम्मीद, जो नहीं जानते...', मुस्कान के पीछे Sania Mirza ने यूं छिपाया अपना दर्द
Sania Mirza dance video: शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा अपने बेटे इज़हान के साथ अकेले जीवन जी रही हैं। सानिया मिर्जा अब अपने प्रोफेशनल लाइफ बार ज्यादा फोकस कर रही हैं। वह भारत में टेनिस के नए टैलेंट को उभारने का काम कर रही हैं। सानिया मिर्जा का हैदराबाद में टेनिस अकादमी है जिससे रिलेटेड अपडेट वह फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
सानिया मिर्जा ने शेयर किया वीडियो (Sania Mirza dance video)
सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपनी बहन अनम मिर्जा के साथ एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सानिया की बहन अनम जहां डांस करते हुए मस्ती के मूड में हैं, वहीं सानिया के चेहरे पर उदासी नजर आ रही है। सानिया के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। सानिया मिर्जा को लेकर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हम को उन से वफा की है उम्मीद, जो नहीं जानते वफा क्या है?

शोएब मलिक को फैंस ने किया ट्रोल
सानिया से तलाक के बाद से ही फैंस शोएब मलिक को कई मौकों पर ट्रोल करते रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर फैंस ने शोएब मलिक को निशाने पर ले लिया है। एक यूजर ने लिखा कि कोई बेवकूफ ही होगा जो सानिया जैसी टैलेंटेड लड़की को छोड़ेगा। इस वीडियो पर फैंस लगातार सानिया के सपोर्ट में कमेंट्स कर रहे हैं।
जब भावुक हो गई थीं सानिया
बता दें कि ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के मिक्स्ड डबल्स में हारने के बाद सानिया मिर्जा भावुक हो गई। मेलबर्न में इस मैच के बाद उन्होंने अपनी आखिरी स्पीच दी थी। इस स्पीच के दौरान सानिया की आंखों से आंसू निकल गए थे। अपने निजी जीवन में आए बदलाव के बाद सानिया खुद को व्यस्त रखती हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।
सानिया ने हासिल की है कई उपलब्धियां
सानिया मिर्ज़ा भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ग्रैंड स्लैम जीता. उन्होंने साल 2003 में विंबलडन में डबल्स इवेंट में जीत हासिल की थी। सानिया मिर्ज़ा ने छह ग्रैंड स्लैम जीते हैं। उन्होंने 42 डब्ल्यूटीए डबल्स टाइटल जीते हैं। सानिया मिर्ज़ा ने 2015 में डब्ल्यूटीए रैंकिंग में पहले स्थान हासिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications