Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुबई पर हमले का खौफ? सानिया मिर्जा की भावुक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, आखिर कहां हैं टेनिस स्टार?

Sania Mirza: मिडिल-ईस्ट में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। हालिया रिपोर्टों और हमलों के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे सुरक्षित माने जाने वाले देशों में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच दुबई में रहने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने रमजान के महीने में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जो काफी कुछ बयां करती है।

इस बीच सवाल यह भी उठता है कि यूएई के दो बड़े शहर अबू धाबी और दुबई में ईरान के हमलों के बीक सानिया मिर्ज़ा कहां होंगी। कई भारतीय दुबई में ही फंसे हुए हैं। हवाई उड़ानें रद्द हैं, ऐसे में सानिया को लेकर जानने की उत्सुकता भी लोगों में बढ़ी है।

sania mirza

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जो 'The Practising Muslimah' नामक अकाउंट का एक रीपोस्ट है। इस पोस्ट में रमजान के दौरान होने वाले संघर्षों को दर्शाया गया है। पोस्ट में लिखा है।

इसमें लिखा है "कुछ लोगों के लिए यह रमजान केवल कुरान पढ़ने या तरावीह की नमाज तक सीमित नहीं है। यह हर दिन एक-एक कदम बढ़ाकर रोजा पूरा करने की जंग है। उन लोगों के लिए जो तनाव या गहरे भावनात्मक संघर्षों से जूझ रहे हैं, रोजा रखना कभी-कभी आपकी स्थिति को और अधिक संवेदनशील बना सकता है।"

युद्ध का असर सानिया पर भी पड़ा है

​हालांकि सानिया ने सीधे तौर पर युद्ध का जिक्र नहीं किया है, लेकिन जिस समय यह पोस्ट आई है, वह काफी महत्वपूर्ण है। ईरान और अन्य देशों के बीच बढ़ती सैन्य हलचल ने मिडिल ईस्ट में रहने वाले प्रवासियों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। सानिया की यह पोस्ट संकेत देती है कि वह भी मानसिक रूप से एक कठिन दौर से गुजर रही हैं और फ़िलहाल दुबई में ही हैं।

सानिया का बेटा करता है दुबई में पढ़ाई

सानिया मिर्जा का दुबई में रहना महज एक विकल्प नहीं बल्कि उनके बेटे इजहान की पढ़ाई और भविष्य से जुड़ा है। इजहान दुबई के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ता है और अपनी शिक्षा वहीं से पूरी कर रहा है। ऐसे में, क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बनने पर एक माँ के तौर पर सानिया की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+