सानिया मिर्जा दूसरी बार करने जा रहीं शादी? दुबई वाले घर से निकाह को हवा देने वाली फोटो आई सामने
Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। सानिया ने हाल ही में अपने दुबई स्थित आलीशान बंगले की कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं।
पूरे घर को किसी शाही निकाह या ग्रैंड सेलिब्रेशन की तरह सजाया गया है, लेकिन सानिया ने अब तक इस राज से पर्दा नहीं उठाया है। इससे सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर अब क्या बड़ा होने वाला है। क्यों इत्जी सजावट की गई है।

सानिया मिर्जा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनके घर का कोना-कोना सफेद फूलों, मखमली पर्दों और मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगा रहा है। इवेंट मैनेजमेंट टीम द्वारा की गई यह सजावट 'व्हाइट एंड आइवरी' थीम पर आधारित है, जो अक्सर बड़े पारिवारिक समारोहों या सेलिब्रेशन के लिए चुनी जाती है।
तस्वीरों में सानिया के घर का पूल साइड एरिया भी किसी फिल्म के सेट जैसा लग रहा है। फैंस यह जानने को बेताब हैं कि क्या सानिया के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो रही है या यह महज उनके किसी नए प्रोजेक्ट का जश्न है?शादी' या 'सक्सेस पार्टी'?
सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और सिंगल मदर के तौर पर अपनी यात्रा को लेकर काफी मुखर रही हैं। ऐसे में घर की इस तरह की सजावट ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है, सजावट के कुछ कारण निम्न हो सकते हैं।
नया प्रोजेक्ट 'The Next Set': सानिया ने हाल ही में महिला एथलीटों की मदद के लिए 'The Next Set' पहल शुरू की है। मुमकिन है कि यह सजावट इसी की लॉन्चिंग पार्टी के लिए हो।
पर्सनल माइलस्टोन: सानिया के बेटे इज़ान का कोई खास दिन या सानिया के जीवन से जुड़ा कोई निजी फैसला भी इसकी वजह हो सकता है।
फैंस का कयास: कुछ फैंस कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि क्या सानिया अपनी लाइफ में दोबारा सेटल होने के बारे में सोच रही हैं? हालांकि, इस पर सानिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
क्या कर रही हैं Sania Mirza
बता दें कि सानिया मिर्जा फिलहाल Australian Open 2026 में कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं और अपने नए बिजनेस वेंचर्स में काफी सक्रिय हैं। उनके दुबई वाले घर की ये तस्वीरें उस वक्त आई हैं जब वे अपनी लाइफ के सबसे सफल फेज में मानी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications