कौन वो जिसके साथ सानिया मिर्ज़ा ने मनाया भारत की जीत का जश्न, शोएब मलिक को लगेगी मिर्ची
Sania Mirza: भारत और पाकिस्तान के बीच कल हुआ चैम्पियंस ट्रॉफी का मैच लोगों के जेहन में अब भी ताजा है। रात को टीम इंडिया की जीत से लेकर अब तक जश्न का माहौल है और भारतीय टीम के प्रशंसक खुश भी हैं। दुबई में भी फैन्स जश्न में डूब गए थे, उनमें अन्य गेम्स के प्लेयर्स भी शामिल हैं।
सानिया मिर्ज़ा ने भारत के लिए लम्बे समय तक टेनिस खेला है और वह भी इस जश्न में शामिल दिखाई दीं। दूसरी तरफ उनके एक्स हसबैंड पाक टीम की हार को लेकर मायूस नजर आए। शोएब मलिक ने लाइव शो के दौरान अपनी भावनाएं बताने के लिए गाना भी गाया।

सानिया मिर्ज़ा स्टेडियम में मैच देखने के लिए तो नहीं गईं लेकिन उन्होंने मुकाबला देखा था, वह अपने एक खास दोस्त के साथ मुकाबला देख रही थीं। मैच जीतने के बाद इसका खुलासा उस समय हो गया, जब उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट की गई।
हालांकि सुबह होने तक वह स्टोरी इन्स्टाग्राम से गायब थी, सानिया ने इसे डिलीट कर दिया लेकिन तब तक तो लोगों को पता चल गया था कि कहाँ और किसके साथ जीत का जश्न मनाया गया है। मैच से पहले सानिया ने लोगों से पूछा था कि आज संडे को टीवी पर देखने के लिए कोई सजेशन है क्या? भारत और पाक के झण्डों के साथ यह सवाल था।
इसके बाद जब टीम इंडिया ने मैच अपने नाम कर लिया, तो एक वॉटर क्रूज पर सानिया मिर्ज़ा अपने दोस्तों के साथ नजर आईं और लिखा कि मैच का आनन्द ऐसे उठाया। इस फोटो में उनके दोस्तों में एक चेहरा भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना का नज़र आ रहा था। रोहन और सानिया काफी अच्छे दोस्त हैं, यह सभी जानते हैं। सानिया ने उनके साथ ही मुकाबले का आनन्द लिया। बाद में पड़ताल करने पर पता चला कि बोपन्ना और महेश भूपति दोनों वहां थे, भूपति के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर वह स्टोरी मिल गई।
Sania Mirza ने मिटा दिया सबूत
इन्स्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करने के बाद सानिया ने इसे डिलीट कर दिया। मैच से को लेकर दो स्टोरी पोस्ट की गई थी और सुबह होने तक दोनों को ही गायब कर दिया गया। हालांकि तब तक बात फैल गई कि भारत की जीत का जश्न सानिया ने भी मनाया है।
Sania Mirza के एक्स हसबैंड निराश
उधर मैच के बाद लाइव शो में शोएब मलिक ने अपने मन की बात बताई और भावुक होकर गाना गया। मलिक ने गया कि दिल के अरमां आंसुओं में बह गए, हम वफा करके भी तन्हा रह गए। मलिक का वीडियो सोशल मीडिया पर रातोंरात ही काफी ज्यादा वायरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications