'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला...', बोपन्ना की बीवी को किसने कही ये बात? जानिए क्या था खिलाड़ी का रिएक्शन?
Rohan Bopanna Love Story:ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारतीय दिग्गज रोहन बोपन्ना ने इस बार इतिहास रचा है। 43 साल के बोपन्ना ने ये साबित कर दिया कि खेल की भूख और हौसलों के आगे उम्र जस्ट एक नंबर है।

मालूम हो कि ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मुकाबले में रोहन बोपन्ना और मैट एबडन की जोड़ी ने इटली के सिमोन बोलेली और वावसोरी को हराकर सफलता की नई कहानी लिखी है।
रोहन बोपन्ना की जीत से पूरा भारत काफी खुश है और इसी कारण वो चर्चाओं में लगातार बने हुए हैं लेकिन एक खास बात और है जिसकी वजह से बोपन्ना लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं और उसका कारण हैं उनकी पत्नी सुप्रिया अन्नैया, जिनकी सुंदरता के चर्चे काफी दूर-दूर तक हैं।
रोहन की पत्नी की तस्वीर वायरल हुई थी
साल 2023 में यूएस ओपन के दौरान उनकी पत्नी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जो कि मैच के दौरान की थी और लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे थे।
'अब तक देखी गई सबसे खूबसूरत महिला'
तब एक फैन ने उन्हें 'अब तक देखी गई सबसे खूबसूरत महिला' कह दिया था, जिस पर बोपन्ना ने भी जवाब दिया था और कहा था कि 'आपसे पूरी तरह से सहमत हूं।' बोपन्ना का ये जवाब काफी वायरल हुआ था और लोगों ने इस पर जमकर कमेंट किए थे।
आपको बता दें कि सुप्रिया अन्नैया साइकोलॉजिस्ट और मीडिया पर्सनैलिटी हैं और अपने फैशन औऱ लुक के वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं।
बोपन्ना ने साल 2012 में सुप्रिया से शादी की थी
गौरतलब है कि मूलरूप से कर्नाटक के कुर्ग में रहने वाले बोपन्ना ने साल 2012 में सुप्रिया से शादी की थी। लेकिन इसके पहले दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की पहली मुलाकात रोहन के चचेरे भाई ने कराई थी क्योंकि सुप्रिया उनकी दोस्त थी। पहली ही मुलाकात में दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया था, ये मीटिंग एक रेस्टोरेंट में हुई थी।

एक रेस्टोरेंट से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
इस मीटिंग के बाद रोहन ने अपने कजिन से अपने दिल की बात बता दी और उसके बाद उनके कजिन ने दोनों की दोस्ती करवा दी। सुप्रिया भी रोहन के प्रति आकर्षित थीं , उन्हें भी जल्द ही पता चल गया कि वो उन्हें प्रेम करने लगी हैं।
बेटी का नाम त्रिधा बोपन्ना है
प्रेम और दोस्ती का ये रिश्ता करीब तीन साल तक चला और इसके बाद दोनों ने परिवारवालों की सहमति से शादी कर ली। दोनों साथ में काफी खुश हैं , इस शादी से दोनों को एक बेटी है, जिसका नाम त्रिधा बोपन्ना है।
रोहन बोपन्ना ने 43 साल में रचा इतिहास
मालूम हो कि सुप्रिया, बोपन्ना टेनिस डेवलपमेंट फाउंडेशन, की डायरेक्टर भी हैं और अक्सर अपने पति के मैच में दर्शकदीर्घा में बैठकर उनकी हौसला अफजाई करती नजर आती हैं। मालूम हो कि रोहन बोपन्ना ने 43 साल और 329 दिन की उम्र में चैंपियन बनने का कारनामा किया है।
पीएम मोदी भी रोहन बोपन्ना की तारीफ की
उनकी इस जीत पर पूरा भारत इतरा रहा है। पीएम मोदी ने भी रोहन बोपन्ना की तारीफ की थी। उन्होंने उनके लिए Twitter पर लिखा था कि 'रोहन बोपन्ना ने साबित किया कि Shows age is no bar! उनकी ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत पर उन्हें बधाई। उनकी ये यात्रा एक सुंदर अनुस्मारक है, जो कि हमेशा कड़ी मेहनत और दृढ़ता को परिभाषित करेगी। उनके सुनहरे भविष्य के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं।'












Click it and Unblock the Notifications