Radhika Yadav: 'मैं खाता था उसकी कमाई, परेशान था Video से ', जानिए राधिका यादव पर क्यों चलाई पिता ने गोली?

Radhika Yadav: राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की मौत से पूरा हरियाणा सदमे में है, लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर 25 साल की राधिका ने ऐसा क्या किया था, जिसकी वजह से उसका जन्मदाता ही उसका दुश्मन बन बैठा। इस मामले की FIR रिपोर्ट में जो कुछ कहा गया है, उसे पढ़ने के बाद हर किसी के मुंह से यही निकलेगा कि क्या कोई बाप इतना क्रूर हो सकता है?

इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक राधिका के पिता दीपक यादव ने अपना गुनाह कबूल लिया है, उसने कहा कि 'वो गांव वालों के तानों से परेशान था, उसे लोग कहते थे कि वो अपनी बेटी की कमाई खाता है, उसमें सामर्थ्य नहीं है कि वो अपना घर चला सके।'

Radhika Yadav

'Radhika Yadav का चाल-चलन सही नहीं है'

दीपक ने यह भी कहा कि 'उसे अपनी बेटी राधिका के रील्स वीडियो से भी परेशानी थी'। दीपक ने कहा कि 'उसकी बेटी रील्स बनाती थी तो लोग उसे कहते थे कि उसकी बेटी का चाल-चलन सही नहीं है, वो उसकी घर की इज्जत उछाल रही है और तुम मूकदर्शक बने हुए हो।'

'मेरी बेटी मेरी बात नहीं मानती थी' (Radhika Yadav)

दीपक ने कहा कि 'मेरी बेटी मेरी बात नहीं मानती थी, मैंने राधिका को कई बार अकादमी बंद करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया था, वो मेरी सुनती ही नहीं थी, मैंने उसे कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन उसका हर बार मुझे टका सा उत्तर देती थी।'

राधिका के चाचा ने बताई दीपक की सच्चाई

कुलदीप यादव, राधिका के चाचा, की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, दीपक अपनी बेटी द्वारा बार-बार विरोध करने के बावजूद अकादमी जारी रखने से नाराज थे। यह घटना गुरुवार सुबह 10:30 बजे उनके घर के पहली मंजिल पर हुई, जब राधिका रसोई में खाना बना रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक दीपक ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोलियां चलाईं थी।

Radhika Yadav

'एशिया मारिंगो अस्पताल लेकर गए लेकिन वो मर चुकी थी'

उसे उसके चाचा और चचेरे भाई एशिया मारिंगो अस्पताल ले गए, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त घर में तीन लोग मौजूद थे, राधिका, दीपक और राधिका की मां मंजू यादव । राधिका यादव की मां ने कहा कि 'उसकी तबीयत खराब होने की वजह से वो कमरे में थी, उसे नहीं पता कि बाप-बेटी पर किसी मामले में कहासुनी हुई। उसे नहीं पता कि किसने गोली चलाई? उसकी बेटी का चरित्र ठीक था।'

'दीपक ने ही किया है राधिका का खून'

जबकि कुलदीप यादव के मुताबिक उसके भाई ने ही अपनी बेटी का कत्ल किया है। दीपक ने अपनी लाइसेंसी . रिवॉल्वर निकाली और रसोई में पीछे से अपनी बेटी को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि' हम जब गोलियों की आवाज सुनकर रसोई की तरफ भागे तो देखा कि राधिका खून से लथपथ रसोई में गिरी पड़ी थी।'

राधिका ने कई ट्रॉफियां जीती थीं

आपको बता दें कि राधिका ने एक समय राज्य स्तर पर टेनिस खेला था और कई ट्रॉफियां जीती थीं। हालांकि, एक मैच के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद, उसने खेलना बंद कर दिया और एक टेनिस अकादमी शुरू की, जहां वो बच्चों को टेनिस खेलने की ट्रेनिंग देती थी। गुरुग्राम पुलिस ने पुष्टि की कि दीपक यादव ने मौके पर पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया है।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज

फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया गया, और शूटिंग में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर, खून के नमूने और अपराध स्थल से स्वाब को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और शस्त्र अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+