'मुझे पहचाना, हां,' राधिका और इनाम-उल-हक की पहली मुलाकात की कहानी आई सामने, हिंदू-मुस्लिम एंगल पर भी दी सफाई

'मुझे पहचाना? हां'- यही वो लाइन थी जिससे राधिका यादव और इनाम-उल-हक की पहली मुलाकात की शुरुआत हुई थी। लेकिन अब जब टेनिस प्लेयर राधिका की चौंकाने वाली हत्या के बाद सोशल मीडिया पर इनाम का नाम सामने आ रहा है, तो एक्टर ने खुद सामने आकर हर सवाल का जवाब दिया है।

दिल्ली में टेनिस प्रीमियर लीग के दौरान हुई उस पहली मुलाकात से लेकर म्यूजिक वीडियो 'कारवां' शूट तक की हर डिटेल इनाम ने उजागर की है। को-एक्टर इनाम-उल-हक ने कहा है कि उनका राधिका की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है और शूट के बाद से उनका राधिका से कोई संपर्क नहीं हुआ।

radhika yadav Inam-ul-Haq

एएनआई से बातचीत में हक ने कहा कि, 'मैंने राधिका से पहली बार दिल्ली में हुए टेनिस प्रीमियर लीग के दौरान मुलाकात की थी। इसके बाद हम सोशल मीडिया पर कनेक्ट हो गए। दोनों ने एक दूसरे को फॉलो किया हाय-हेलो हुआ उधर से मैसज आया पहचाना, मैंने कहा, हां पहचान लिया।'


उसके बाद हम एक म्यूजिक वीडियो में मिले। वो मेरे लिए एक एक्ट्रेस थीं और मैं कई एक्ट्रेस के साथ काम कर चुका हूं। वो सिर्फ शूट के लिए आई थीं और फिर चली गईं। हमने उन्हें गुडलक के तौर पर थोड़ी रकम दी थी। वीडियो का प्रोडक्शन बिना किसी पेमेंट के हुआ था। उसके बाद फिर हम कभी नहीं मिले।


एक्टर ने हिंदू-मुस्लिम एंगल पर दी सफाई
हक ने राधिका की मौत में अपनी कोई भूमिका होने से इनकार किया और इस मामले को धार्मिक (हिंदू-मुस्लिम) रंग देने की कोशिशों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि, 'इस घटना को हिंदू-मुस्लिम एंगल भी दिया जा रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा ये क्यों किया जा रहा है। मेरा इस केस से कोई संबंध नहीं है। सिर्फ एक वीडियो क्लिप यूट्यूब पर है, इसलिए बार-बार उसे ही हाईलाइट किया जा रहा है।'

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं बातें झूठी हैं
उन्होंने यह भी कहा कि राधिका और उनके बीच रिश्ते या दोस्ती की जो बातें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं, वो पूरी तरह झूठी हैं। हक ने यह भी बताया कि राधिका अपनी मां के साथ वीडियो शूट पर आई थीं। वहां उन्होंने कहा था कि उनके पापा को यह गाना पसंद आया है। इसका मतलब उन्होंने अपने पापा से अनुमति भी ली थी।

फिल्म लाइन में काम करना चाहती थी राधिका
जब हम उनसे पहली बार मिले थे, उन्होंने बताया था कि वो इस लाइन (फिल्म लाइन) में काम करना चाहती हैं। उनकी इच्छा थी कि वह इस फील्ड में आगे बढ़ें। उसके बाद हमारी कभी मुलाकात नहीं हुई।

'राधिका ने 2-3 बार इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट और री-एक्टिवेट किया'
उन्होंने बताया कि, 'गाने की रिलीज के समय तक हम संपर्क में थे। उन्होंने 2-3 बार अपना इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट और री-एक्टिवेट किया था।

'मेरा गाना बर्बाद हो गया'
उन्होंने कहा कि, 'जब गाना उतनी पॉपुलरिटी नहीं ले पाया, तो मैंने सोचा कि मेरा गाना बर्बाद हो गया और मैंने उसे डिलीट करने का मन बनाया। मैं उसे दोबारा किसी और चेहरे के साथ रिलीज करना चाहता था। मुझे आखिरी वक्त पर उस म्यूजिक वीडियो में बतौर एक्टर लिया गया था, लेकिन मुझे अपना लुक पसंद नहीं आया। फिर भी मैंने वीडियो डिलीट नहीं किया। अभी तक मुझे किसी जांच अधिकारी से कोई कॉल नहीं आया। अगर कोई कॉल आता है, तो मैं पूरी तरह सहयोग करूंगा।'

कौन है इनाम-उल-हक?
इनाम-उल-हक इस वीडियो में को एक्टर है। वीडियो में एक लव स्टोरी दिखाई गई है। इनाम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कॉमेडी और म्यूजिक वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। एक्टर ने पहले कई टीवी शो में काम किया है। उनके यूट्यूब चैनल पर उन्होंने टीवी शो के कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+