Radhika Yadav केस में आया बड़ा अपडेट, आरोपी पिता को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा

Radhika Yadav Case Update: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में बड़ा अपडेट आया है। कोर्ट ने राधिका के पिता दीपक यादव को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। इससे पहले गुरुग्राम पुलिस ने दीपक को कोर्ट में पेश किया था और दो दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड दी थी।

अपनी ही बेटी की हत्या के आरोपी दीपक की आज 12 जुलाई को उसकी एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अगली पेशी तक अब आरोपी जेल में ही रहेगा।

Deepak Yadav

पिछले 15 दिनों से सो नहीं पाया था आरोपी
राधिका की 10 जुलाई को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उनके घर पर पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, दीपक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह तानों से परेशान था और पिछले 15 दिनों से सो नहीं पाया था। वह धीरे-धीरे गुमसुम रहने लगा था, घर में बेचैनी से घूमता रहता था और अपने परिवार के सदस्यों से भी बात करने से इनकार कर देता था।

राधिका के बचपन से ही, दीपक ने उनके टेनिस प्रशिक्षण पर 2.5 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च किए थे। हालाँकि, दो साल पहले लगी एक चोट के कारण वह प्रतिस्पर्धी टेनिस में अपना करियर आगे नहीं बढ़ा पाईं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी बनना चाहती थीं राधिका
इसके बाद राधिका ने अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक करके खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देना शुरू किया। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी बनना चाहती थीं और एक साल पहले उनका एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ था। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड भी करती थीं।

पिता के दबाव में डिलीट किए सोशल मीडिया अकाउंट
हालांकि, दीपक अपनी बेटी की सोशल मीडिया पर मौजूदगी से परेशान थे। सूत्रों के अनुसार, दीपक के बार-बार दबाव के कारण, राधिका ने कुछ समय पहले अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे।

इसके अलावा दीपक ट्रेनिंग सेशन बंद करने का दबाव डाला। सूत्रों के अनुसार, वह समाज के अन्य लोगों के तानों और आलोचनाओं के प्रति बेहद संवेदनशील हो गए थे। दीपक अपने ब्रोकर के बिजनेस से सालाना लगभग 15 लाख रुपये कमाते थे। वह अपनी बेटी से कहते थे कि वह एकेडमी बंद कर दे क्योंकि वह परिवार के लिए पर्याप्त कमा रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, इसके बावजूद राधिका अपने सपनों को पूरा करने में लगी थी और पिता से उन पर विश्वास रखने का आग्रह किया। राधिका ने अपने पिता से कहा कि, 'आपने मुझ पर 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मैं इस पैसे को बर्बाद नहीं होने दूंगी। मैं टेनिस में अपनी प्रतिभा और अनुभव का उपयोग करके युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दूंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+