Paris Olympics 2024: दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, पेरिस ओलंपिक के बाद छोड़ देंगे टेनिस
Paris Olympics 224 Andy Murray News: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने संन्यास की घोषणा कर दी है। एंडी मरे ने बताया कि पेरिस ओलंपिक 2024 उनका आखिरी पेशेवर टूर्नामेंट होगा। मंगलवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की घोषणा की है। एंडी मरे के संन्यास के ऐलान के बाद से ही फैंस उस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
26 जुलाई से होगा ओलंपिक का आगाज
पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में एंडी मरे अपना बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेंगे। एंडी मरे की कोशिश करियर का अंत शानदार तरीके से करने की होगी। उन्होंने आखिरी बार ग्रेट ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने पर खुशी जाहिर की थी।

ऐसा रहा है एंडी मरे का ओलंपिक सफर
एंडी मरे ने पहली बार साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक में हिस्सा लिया था। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। जिसमें दो एकल गोल्ड मेडल जीतना भी शामिल है। लंदन 2012 और रियो 2016 ओलंपिक में उनकी जीत ने उनकी उपलब्धियों को और मजबूत करने का काम किया है।
लंदन में जीता था गोल्ड मेडल
लंदन में एंडी मरे ने स्विस दिग्गज रोजर फेडरर को हराकर अपना पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था। चार साल बाद उन्होंने रियो में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराया और दो ओलंपिक एकल गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए। ओलंपिक सफलता के अलावा मरे ने 2013 और 2016 में दो विंबलडन खिताब भी जीते हैं। उनके करियर में कई यादगार जीतें दर्ज हैं।
पेरिस ओलंपिक होगा आखिरी टूर्नामेंट
हाल के सीज़न में मरे 2022-23 सीज़न के दौरान यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन दोनों के तीसरे दौर में पहुंचे। मरे पेरिस ओलंपिक में एकल और युगल दोनों स्पर्धाओं में भाग लेंगे। यह उनका पांचवां ओलंपिक होगा, जो खेल के प्रति उनके जुनून को दिखाता है। सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने लिखा कि अपने अंतिम टेनिस टूर्नामेंट ओलंपिक के लिए पेरिस पहुंच गया हूं।












Click it and Unblock the Notifications