सेरेना विलियम का प्रेगनेंसी वर्कआउट रूटीन: जानिए कैसे रहती हैं सुपरफिट- VIDEO
टेनिस स्टार सेरेना विलियम (Serena Williams) जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बन जाएंगी। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर प्रेग्नेंसी वर्कआउट रूटीन की एक झलक शेयर की है। 41 साल की सेरेना ने अपने दूसरे बच्चे के आगमन से पहले अपने फिटनेस रूटीन की डिटेल्स दी है।
सेरेना टेनिस से रिटायर हो चुकी है और उनके लेटेस्ट वीडियो का टाइटल है- 'मेरा प्रेगनेंसी वर्कआउट'; जिसमें उन्होंने बताया है कि प्रेगनेंसी के दौरान वह अपनी बॉडी और माइंड को किस तरह से हेल्दी रखती है। (Image- serena williams/ instagram)

वीडियो में सेरेना कहती है, "मैं आप सभी को दिखाना चाहती हूं कि मैं प्रेग्नेंसी के समय फिट कैसे रहती हूं। यह आसान नहीं है लेकिन मैंने यह सीखा है कि जब आप प्रेग्नेंट होते हो तो काफी कैलोरी बर्न करते हो। एक ट्राइथलॉन एथलीट जितनी, तो मैं इसका एडवांटेज लेने की कोशिश कर रही हूं और उन कैलोरीज को बंर्न कर रही हूं।"
टेनिस चैंपियन के वर्कआउट में शुरुआत हिप ओपनिंग एक्सरसाइज से होती है जिसमें प्रेगनेंसी की वजह से आने वाले टाइटपन को ढीला किया जाता है। इसके बाद सेरेना एलिप्टिकल और ट्रेडमिल मशीन के जरिए कार्डियो एक्सरसाइज भी करती हैं, जिसमें वे अगला चैलेंज जोड़ने के लिए अपने हाथों में हल्के वजन भी लेती हैं। इसके अलावा वे स्विमिंग भी करती हैं, जिससे लो इंपैक्ट कार्डियो का विकल्प मिल जाता है।
इसके बाद बाद सेरेना अपनी लेग एक्सरसाइज पर ध्यान देती है, जिसमें स्क्वाट, लेग लिफ्ट और फायर हाइड्रेंट शामिल है, ताकि बढ़े हुए पेट को सपोर्ट मिल सके और वे ऊपरी बॉडी के लिए कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं, जिसमें अलग-अलग हैंड पोजीशन का इस्तेमाल होता है। सेरेना अपने कोर वर्कआउट के लिए कैट-काऊ और बर्ड डॉग जैसी कसरत करती हैं, जिससे उनके पेलविस और स्पाई को स्टेबलाइजेशन मिल सके।
ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और ईशान किशन का कैरेबियन में मस्ती भरा डिनर, कप्तान ने कीपर से क्या कहा?
सेरेना ने इस दौरान ब्रीथिंग टेक्निक यानी सांस लेने की तकनीक भी दिखाई है। इस वीडियो में सेरेना की 5 साल की बेटी ओलंपिया भी बीच-बीच में आती रहती है। सेरेना की गर्भावस्था के वर्कआउट रूटीन को आप यहां पर देख सकते हैं।
इससे पहले एक वीडियो में सेरेना ने दिखाया था कि पेट पर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स को रोकने के लिए उनका डेली रूटीन क्या है। उन्होंने बताया था कि वे रोजाना सुबह कोकोआ बटल, शिया बटर, विटामिन ई तेल, नारियल का तेल, बॉयो ऑयल और बेली मास्क का इस्तेमाल करती है जिससे खिंचाव के निशान ना आ सकें।












Click it and Unblock the Notifications