हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और ईशान किशन का कैरेबियन में मस्ती भरा डिनर, कप्तान ने कीपर से क्या कहा?
India tour of West Indies 2023: कैरेबियन दौरे पर मौजूद टीम इंडिया वनडे सीरीज जीतने के बाद एक बढ़िया सकून भरी रात की हकदार थी, और टीम ने ऐसा ही किया।
हमेशा की तरह इस बार पार्टी के लीडर थे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), जो टी20 कप्तान भी हैं। अपने स्टाइल के लिए मशहूर हार्दिक इस बार भी डिनर आउटिंग के दौरान काफी डैशिंग लग रहे थे। (Photo- hardikpandya93 Instagram)

हार्दिक के साथ शुभमन गिल और ईशान किशन मौजूद थे। पांड्या ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात की पूरी फोटो सीरीज शेयर की है।
भारतीय टीम ने जो अंतिम वनडे मैच जीता था, उसमें हार्दिक, शुभमन और किशन, तीनों का बढ़िया योगदान था। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीत ली। अब भारत हार्दिक की अगुवाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत करने के लिए रेडी है।
पहला टी20 मैच ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदादा में ही होने जा रहा है। इस मैच से पहले हार्दिक की शानदार फोटो, युवा खिलाड़ियों के साथ उनकी यारी, और कमेस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।
ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी ने कहा क्रिकेट को अलविदा, संन्यास की घोषणा में किया दिल छूने वाला संदेश पोस्ट
यहां देख सकते हैं एक फोटो में हार्दिक बहुत जोर से हंस रहे हैं, उतने ही जोर से ईशान किशन भी हंस रहे हैं। केवल शुभमन गिल के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है। लगता है कोई ऐसी चीज है जो गिल को इतनी मजेदार नहीं लगी, लेकिन हार्दिक और ईशान ने इस पर बात करके खूब ठहाके लगाए।
वेस्टइंडीज क्रिकेट के इंतजाम से खुश नहीं पांड्या-
इसी बीच, हार्दिक ने वेस्टइंडीज क्रिकेट से गुहार लगाई है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यात्रा करने के लिए बंदोबस्त दुरुस्त रखे, ताकि खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिल सके। हार्दिक ने बताया कि पिछली बार भी यहां इंतजाम में सुधार की गुंजाइश थी और इस बार भी है। उम्मीद है अगली बार यह बेहतर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications