टेनिस खिलाड़ी ने जीती हुई ट्रॉफी से कर दी अपनी ही मां की हत्या, कहा- बचपन से ही पापा कर रहे हैं मेरा यौन शोषण

Tennis Player Shocking News: असम के गुवाहाटी से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला टेनिस खिलाड़ी को अपनी ही मां की हत्या के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। बताया जा रहा है कि महिला खिलाड़ी ने गुस्से में आकर अपनी ही ट्रॉफियों और मेडलों से अपनी मां के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। वह मौत होने तक लगातार अपनी मां को मारती रही। इस घटना के सामने आने के बाद पड़ोसी भी शॉक्ड हैं।

खून से लथपथ होकर निकली घर से बाहर

मां को मौत के घाट उतारने के बाद महिला खिलाड़ी खून से लथपथ होकर अपने घर से बाहर निकली। उसने आस-पास खड़े लोगों के सामने स्वीकार किया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और पहुंचने पर घर के अंदर भयानक दृश्य देखने को मिला। पुलिस के मुताबिक घर के अंदर 40 वर्षीय पीड़िता मंजू देवी बेजान पड़ी थी और खून से सने पुरस्कार बिखरे हुए थे।

tennis 1

'बचपन से ही पापा कर रहे हैं मेरा यौन शोषण'

हमलावर की पहचान तान्या के रूप में हुई है, जिसने वहां मौजूद पुलिस को ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई। तान्या ने अपने पिता जो कि एक टेनिस कोच हैं उन पर बचपन से ही उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया। मदद के लिए बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उसकी मां मंजू देवी इस मामले को अनदेखा करती रही, जिसकी वजह से उसने गुस्से में आकर मां की जान ले ली।

पिता ने किया हैरान करने वाला खुलासा

इसके बाद तुरंत ही पुलिस ने तान्या के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। हालांकि उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी काल्पनिक दुनिया रहती है और यह धटना भी इस कारण ही हुआ है। वो खुद से कुछ भी सोचती रहती है और भ्रम में जीती है। पुलिस ने तान्या की मानसिक स्थिति जानने के लिए मेडिकल जांच भी कराई। तान्या की बताई कहानी सच है या उसके पिता की बात या फिर इसके पीछे कोई और ही वजह है। पुलिस मामले को गंभीरता से जांचने में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+