French Open Final: राफेल नडाल के पास 22वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका, कैस्पर रुड से होगा सामना
टेनिस ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में आज मेन्स सिंगल्स का फाइनल खेला जाएगा। यह मैच स्पेनिश स्टार राफेल नडाल (Rafael Nadal) और नॉर्वे के कैस्पर रुड के बीच होगा।
नई दिल्ली: टेनिस ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में आज मेन्स सिंगल्स का फाइनल खेला जाएगा। यह मैच स्पेनिश स्टार राफेल नडाल (Rafael Nadal) और नॉर्वे के कैस्पर रुड के बीच होगा। रुड ने मारिन सिलिच को हराकर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट कटाया, जबकि नडाल सेमीफाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव के मिले वॉकओवर के बाद फाइनल में पहुंचे। लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले नडाल यदि जीत दर्ज करने में सफल रहे, तो ये उनका 14वां फ्रेंच ओपन खिताब होगा।

22वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका
साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर 21वां ग्रैंड स्लैम जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले राफेल नडाल, अगर फाइनल जीतते हैं, तो यह उनका 22वां ग्रैंड स्लैम होगा। हाल ही में 3 जून को अपना 36वां जन्मदिन मनाने वाले नडाल खुद को यह तोहफा जरूर देना चाहेंगे। नडाल सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी है। उनके बाद स्विट्जरलैंड के रोजजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच का नाम आता है। फेडरर और नोवाक दोनों ने 20-20 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं।
बनेंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
36 साल के राफेल नडाल अगर फाइनल जीत जाते हैं, तो फ्रेंच ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। स्पेनिश दिग्गज ने सबसे पहले फ्रेंच ओपन साल 2005 में जीता था, उस समय उनकी उम्र केवल 19 साल थी। जब नडाल ने अपना पहला फ्रेंच ओपन जीता था, तब कैस्पर रुड सिर्फ 6 साल के थे। बता दें कि आठवीं वरीयता प्राप्त रुड नडाल को अपना आदर्श मानते हैं।
13 बार जीते खिताब
राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन के 13 फाइनल खेले और सभी में जीत दर्ज की। वह 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019 और 2020 में यह टूर्नामेंट जीत चुके हैं।
नडाल और रुड का मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। इसका लाइव टेलीकास्ट सोनी नेटवर्क और Sony Liv App पर देख सकते हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications