'कभी किसी ऐसे लड़के के साथ प्लीज शादी मत करना', Sania Mirza को आखिर किसने दी ये सलाह

Sania mirza latest Instagram photos: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से अलग होने के बावजूद वह मज़बूत बनी हुई हैं और अपने बेटे और खुद पर ध्यान देने का काम कर रही हैं। सानिया मिर्जा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।

सानिया ने शेयर की तस्वीर

सानिया मिर्जा की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सानिया मिर्जा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें अपलोड की हैं, जिसमें वह सफ़ेद शर्ट पहने हुए हैं और बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप जरूर नई जिंदगी शुरू करें, लेकिन किसी मुस्लिम लड़के से शादी न करें। तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा को फैंस द्वारा सपोर्ट मिलता रहा है।

Sania Mirza 1

उड़ चुकी है शादी की अफवाह

इंस्टाग्राम पर 13.2 मिलियन की फॉलोअर्स के साथ सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया से तलाक लेने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी रचाई। जबकि सानिया अपने बेटे के साथ अधिकतर समय बिताने का काम करती हैं। तलाक के बाद सोशल मीडिया पर सानिया की शादी की अफवाह कई बार उड़ चुकी है।

दिलचस्प रही है लव स्टोरी

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की मुलाकात साल 2003 में एक शो के दौरान हुई थी। हालांकि, उनके रिश्ते की शुरुआत 2008 में हुई। दोनों की पहली मुलाकात एक पेशेवर मुलाकात थी, लेकिन धीरे-धीरे यह मुलाकात पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। साल 2008 में जब सानिया और शोएब मलिक के रिश्ते के बारे में खबरें फैलने लगीं, तो उन दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी सगाई का ऐलान किया। इस सगाई के बाद साल 2010 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन 14 साल बाद यानी साल 2024 में यह जोड़ी अलग हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+