Emma Navarro के आगे कुछ भी नहीं हैं रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच! नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Emma Navarro: विंबलडन 2024 हर नए मुकाबले के साथ और भी ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। यहां पहले बड़े उलटफेर में एम्मा नवारो ने बुधवार को नाओमी ओसाका को 6-4, 6-1 से हराया। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका पांच साल में अपना पहला विंबलडन टूर्नामेंट खेल रही थीं। वर्तमान में दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी नवारो ने सेंटर कोर्ट में एक घंटे से भी कम समय में पूर्व विश्व नंबर 1 को हरा दिया। नवारो अपने खेल से ज्यादा अपनी नेटवर्थ को लेकर चर्चा में हैं।

कौन हैं उभरती स्टार एम्मा नवारो?
टेनिस स्टार नाओमी ओसाका को हराने वाली अरबपति की बेटी एम्मा नवारो का जन्म 2001 में न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। टेनिस के प्रति उनका जुनून बचपन से ही शुरू हो गया था और उन्होंने चौथी कक्षा तक इस खेल को गंभीरता से अपनाने का फैसला किया।

Emma Navarro

एम्मा के दादा थे फुटबॉल खिलाड़ी
नवारो ने साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन में एशले हॉल में पढ़ाई की, जहां उन्होंने जल्द ही जूनियर टेनिस स्टार के रूप में अपना नाम बना लिया। उनके दिवंगत दादा, फ्रैंक नवारो, एक कॉलेज फुटबॉल खिलाड़ी और कोच थे।

नेटवर्थ के मामले में रोजर, नोवाक और राफेल भी पीछे
वह अमेरिकी अरबपति और क्रेडिट वन चलाने वाले शेरमैन फाइनेंशियल ग्रुप के संस्थापक बेन नवारो की बेटी हैं। फोर्ब्स के अनुसार, बेन नवारो की कुल संपत्ति लगभग 1.5 बिलियन डॉलर है, जो टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल की संयुक्त संपत्ति से भी अधिक है। एम्मा नवारो ने इस साल अब तक पुरस्कार राशि के रूप में 1,074,546 डॉलर की महत्वपूर्ण कमाई भी की है।

ये भी पढ़ें- Carlos Alcaraz Net Worth: कार्लोस अल्काराज की नेटवर्थ कर देगी हैरान! टेनिस स्टार को इस नाम से होती है चिढ़न

दूसरी ओर रोजर फेडरर की नेटवर्थ 550 मिलियन डॉलर है, जबकि नोवाक जोकोविच की नेटवर्थ 240 मिलियन और राफेल नडाल की नेटवर्थ 220 मिलियन डॉलर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+