क्या सानिया मिर्ज़ा को शोएब मलिक ने दी जन्मदिन की बधाई? जानिए तलाक के बाद पहले बर्थडे की सच्चाई

Sania Mirza Birthday: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज 38 साल की हो गईं। वह अपना जन्मदिन मना रही हैं और फैन्स उनको विश कर रहे हैं। सानिया मिर्जा का तलाक होने के बाद यह पहला जन्मदिन है। इसी साल उनका शोएब मलिक के साथ तलाक हो गया था।

फैन्स ने तलाक के बाद सानिया मिर्जा को काफी सपोर्ट किया है और यह अब तक लगातार जारी है। शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ शादी कर ली थी। शोएब ने तीसरी बार शादी की है। सानिया से पहले भी शोएब मलिक ने एक शादी की थी। फैन्स की नाराजगी अब तक उनके ऊपर रहती है।

shoaib and sania

सानिया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने जीवन से जुड़े अपडेट फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी खूबसूरत फोटो को देखकर फैन्स भी तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते हैं। कुछ दिनों पहले ही सानिया के बेटे इजहान का भी बर्थडे था।

बेटे के जन्मदिन को शोएब मलिक ने काफी उत्साह से मनाया था। कैक काटने के फोटो और वीडियो भी सामने आया था। ऐसे में सवाल यह है कि क्या सानिया मिर्जा को शोएब मलिक ने विश किया है। सवाल आना लाजमी है कि बेटे का जन्मदिन मनाने वाले शोएब मलिक ने किया एक्स वाइफ को जन्मदिन के बधाई दी?

इस सवाल का जवाब यही है कि शोएब ने शायद अपनी एक्स वाइफ को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है। शोएब मलिक के तमाम सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगालने से यह बात समझ आती है। हालांकि उन्होंने अलग से कॉल या मैसेज से सानिया को बधाई दी, हो तो कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन सार्वजनिक रूप से ऐसा कुछ नहीं किया है।

तलाक के बाद सानिया उबर चुकी हैं और खुद को व्यस्त भी काफी ज्यादा रखती हैं। हाल ही में उनको दुबई स्पोर्ट्स का एम्बेसडर बनाया गया है। यह दो दिन पुरानी बात ही है। उनके और भारत के लिए यह गौरव की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+